Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। फाइट्स के दौरान अच्छी गन होने से बहुत मदद मिलती है। क्लोज रेंज में फाइट्स के दौरान ताकतवर गन का चुनाव अहम बन जाता है। इस आर्टिकल में हम 5 गन्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें शार्ट रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Free Fire MAX में 5 शानदार गन्स जिनका उपयोग क्लोज रेंज में किया जा सकता है
1) M1887

M1887 शॉटगन का डैमेज काफी ज्यादा है और इसमें एक रीलोड में 10 बुलेट्स आती हैं। ऐसे में आप आसानी से इस गन का उपयोग करके क्लोज रेंज में ढेरों किल्स निकाल सकते हैं।
2) M1014

M1014 शॉटगन को क्लोज रेंज में बीस्ट माना जा सकता है। इसका डैमेज काफी ज्यादा है और आप इसका सही तरह से उपयोग करके बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। अगर एक्यूरेसी के मामले में आप शानदार हैं, तो फिर आपको दिक्कत नहीं आएगी।
3) UMP

UMP को Free Fire MAX की सबसे अच्छी SMG में गिना जा सकता है। इसका डैमेज और आर्मर पेनिट्रेशन बढ़िया है। आप आसानी से क्लोज रेंज में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं।
4) MP5

MP5 गन को क्लोज रेंज में बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि इसका उपयोग करके आप पूरी स्क्वाड को धराशाई कर सकते हैं। इसका रेट ऑफ फायर तगड़ा है और ऐसे में अगर आप इस गन का उपयोग करते हैं, तो विरोधियों पर भारी पड़ना आसान हो जाएगा।
5) Desert Eagle

Desert Eagle को काफी बढ़िया गन माना जाता है। इसका उपयोग करके आप क्लोज रेंज में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। शानदार चीज़ यह है कि इस गन की एक्यूरेसी अच्छी है और यह अधिक जगह भी नहीं लेती है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)