Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को पूरी दुनिया में खेला और पसंद किया जाता है। इसमें गन फाइट्स में सभी को रुचि रहती है। हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा किल्स करना चाहता है। इस आर्टिकल में हम आक्रमक प्लेयर्स के लिए सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स

5) UMP

youtube-cover
Ad

UMP को SMG कैटेगरी में काफी ज्यादा रेट किया जाता है। इसका एक बड़ा कारण मूवमेंट स्पीड और रेट ऑफ फायर है। इस गन में दोनों शानदार है और आप आसानी से विरोधी को हर तरह की रेंज में टक्कर दे सकते हैं। साथ ही यह गन आसानी से मिल जाती है।


4) MP40

youtube-cover
Ad

MP40 को फैन फेवरेट गन कहना गलत नहीं होगा। इस गन को अमूमन आक्रमक खिलाड़ी क्लोज रेंज में किल्स निकालने के लिए उपयोग करते हैं। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी तगड़ा है और बेस डैमेज भी बहुत ज्यादा है।


3) SCAR

youtube-cover
Ad

SCAR को Free Fire MAX की सबसे बैलेंस गन्स में गिना जाता है। इस राइफल के स्टैट्स बहुत अच्छे हैं। इसे मिड रेंज में इस्तेमाल करके प्लेयर्स फायदा उठा सकते हैं। अच्छी बात है कि क्लोज रेंज में भी समय आने पर यह काम दे सकती है। इसकी एक्यूरेसी 50 की है और यह चीज़ इसे अन्य गन्स से बेहतर बनाती है।


2) Groza

youtube-cover
Ad

Groza को Free Fire MAX की सबसे शानदार असॉल्ट राइफल्स में गिना जा सकता है। इसे क्लोज और मिड रेंज दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डैमेज और आर्मर पेनिट्रेशन शानदार है। साथ ही रेंज भी अच्छी है। इसके अलावा रीलोड स्पीड बहुत ही बढ़िया है।


1) M1887

youtube-cover
Ad

M1887 क्लोज रेंज के लिए जबरदस्त विकल्प है। इस शॉटगन को कई लोग One-Shot Killer बोलना भी पसंद करते हैं। इसकी एक बुलेट से विरोधी क्लोज रेंज में नॉक हो सकता है। इसका डैमेज बहुत तगड़ा है। साथ ही मूवमेंट स्पीड भी बहुत ही ज्यादा बेहतर है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर थोड़ी अलग जरूर रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications