Free Fire MAX में प्लेयर्स अमूमन क्लोज रेंज में फाइट्स लेते हैं। ऐसे में क्लोज रेंज की बेहतरीन गन्स को लेकर प्लेयर्स को जानकारी रहती है। हालांकि, लॉन्ग रेंज में भी कई बार लड़ाई होती है। ऐसे में हमेशा ही एक अच्छी क्लोज रेंज गन के साथ लॉन्ग रेंज का भी विकल्प रहना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में लॉन्ग रेंज के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में लॉन्ग रेंज के लिए 5 सबसे बेहतरीन गन्स, जिन्हें प्लेयर्स को इस्तेमाल करना चाहिए
5) SKS

SKS पहले के मुकाबले काफी ज्यादा पसंद की जाती है क्योंकि धीरे-धीरे इस गन का बढ़ गया है।इसका डैमेज स्नाइपर से कम है लेकिन लॉन्ग और मिड रेंज में इससे आप कई बेहतरीन शॉट्स लगा सकते हैं।
4) SVD

SVD को इस लिस्ट में चौथा स्थान दिया जा सकता है क्योंकि इसका डैमेज अच्छा है। आप इससे लॉन्ग रेंज में आसान किल्स निकाल सकते हैं। एक बड़ा कारण यह भी है कि इसे हैंडल करना आसान है।
3) Kar98K

Kar98k लॉन्ग रेंज के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 8x स्कोप लगा रहता है और सही शॉट्स लगाने पर आप दुश्मनों की हालत खराब कर सकते हैं।
2) M82B

M82B को बहुत पसंद किया जाता है कर लोग इसे AWM से बेहतर भी मानते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि यह ग्लू वॉल को पार करके विरोधी को डैमेज कर सकती है। साथ ही गन में साइलेंसर भी है।
1) AWM

AWM को लॉन्ग रेंज के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस गन का डैमेज अच्छा है और एक सही शॉट में विरोधी नॉक हो सकता है। हालांकि, इसे एयरड्रॉप से हासिल करनी पड़ती है।
(नोट: सभी की पसंद गन्स को लेकर अलग रह सकती है। इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है।)
