Free Fire MAX में लगातार कैरेक्टर्स आते रहते हैं और अगले अपडेट के साथ फिर कैरेक्टर्स को जोड़ा जाएगा। गेम में इस समय ढेरों शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें फैंस द्वारा पसंद किया जाता है। इन कैरेक्टर्स से फाइट्स के दौरान आप ताकत का उपयोग करके जीत दर्ज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जो अभी गेम में उपलब्ध हैं।
Free Fire MAX में मौजूदा समय के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स
1) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड बढ़ती है। साथ ही कुछ सेकंड्स तक आपको HP मिलती है। इसका कूलडाउन 70 सेकंड्स का है।
2) Dimitri

Dimitri की Healing Heartbeat का कूलडाउन 85 सेकंड्स का है। इससे हीलिंग जोन बनता है और इसके अंदर आपको HP बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाते हैं।
3) Skyler

Skyler के पास Riptide Rhythm ताकत का बढ़िया तरह से उपयोग करने का मौका है। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स का है। इसकी मदद से आप 50 मीटर के अंदर मौजूद ग्लू वॉल को तबाह कर सकते हैं और इसके बदले HP मिलती है।
4) K

K की मदद से EP 50 तक बढ़ जाती है और इसका कूलडाउन 3 सेकंड्स का है। बाद में आप EP से HP कन्वर्जन रेट में बढ़ोतरी कर सकते हैं। यह काफी अच्छा विकल्प माना जाएगा।
5) Clu

Clu के पास Tracing Steps नाम की ताकत है। इसका कूलडाउन 75 सेकंड्स का है। इसकी मदद से प्रोन और स्क्वाट पोजीशन में मौजूद प्लेयर्स के अलावा मौजूद प्लेयर्स की जगह पता चल जाती है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर जरूर थोड़ी अलग साबित हो सकती है।