Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। इससे गेम का मजा बढ़ता है। खैर, Free Fire में 30 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद है और इसके चलते खिलाडियों को अच्छा विकल्प चुनने में काफी ज्यादा दिक्कत आती हैं।
Free Fire के 4 सबसे अच्छे मेल कैरेक्टर्स
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - K

K कैरेक्टर्स .K की खासियत मास्टर ऑफ ऑल है और इसमें दो अलग-अलग मोड्स है। पहला जिउ-जित्सु मोड है वहीं दूसरा फिजियोलॉजी मोड है।
#3- Jai

Jai गेम के नए नए कैरेक्टर्स में से एक है और ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। असल में ये बॉलीवुड एक्टर ह्रितिक रोशन पर आधारित है और ये Free Fire में पहला भारतीय कैरेक्टर है।इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC में डाउनलोड करने और खेलने का सबसे आसान तरीका
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।