Free Fire MAX में MP40 गन को काफी पसंद किया जाता है। यह क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प रहती है। गन स्किन्स का उपयोग करके खिलाड़ी इसके स्टैट्स बढ़ा लेते हैं वहीं लुक भी बेहतर हो जाता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX की 5 सबसे अच्छी MP40 गन स्किन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में OB34 अपडेट के बाद 5 सबसे अच्छी MP40 स्किन्स
5) MP40 – Crazy Bunny
MP40 – Crazy Bunny को एक रेयर स्किन माना जाता है और इसे प्रसिद्ध प्लेयर Ajjubhai उपयोग करते हुए नजर आते है। इससे रेंज बढ़ जाता है वहीं रेंज डबल हो जाती है। हालांकि, मैगजीन में गोलियों की संख्या थोड़ी कम हो जाती है।
4) MP40 – Mechanical

Free Fire MAX में MP40 – Mechanical स्किन को काफी पसंद किया जाता है। यह एक स्टैंडर्ड स्किन है लेकिन इससे स्टैट्स में सुधार होता है। इस गन स्किन से डैमेज बढ़ जाता है वहीं रेंज में सुधार होता है। खराब बात यह है कि रीलोड स्पीड थोड़ी कम हो जाती है।
3) MP40 – Royal Flush
MP40 – Royal Flush का लुक और स्टैट्स दोनों काफी अच्छे हैं। इस गन स्किन का उपयोग करके आप प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। इस स्किन से डैमेज डबल हो जाता है वहीं रेट ऑफ फायर बढ़ता है। साथ ही एक्यूरेसी के मामले में बड़ा सुधार देखने को मिलता है।
2) MP40 – Lightning Spade (Flashing Spade)
MP40 – Lightning Spade (Flashing Spade) एक लेजेंड्री गन स्किन है। इसमें अनोखे रंगों का कॉम्बिनेशन है। इस स्किन से डैमेज डबल हो जाता है और रेट ऑफ फायर भी थोड़ा बढ़ता है। हालांकि, रेंज थोड़ी कम हो जाती है।
1) MP40 – Predatory Cobra

MP40 – Predatory Cobra को पूरे गेम की सबसे अच्छी स्किन माना जा सकता है। इसका लुक काफी शानदार है। इस गन से डैमेज और फायर रेट में सुधार होता है वहीं रीलोड स्पीड कम हो जाती है।
नोट: इस आर्टिकल में गन स्किन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय रखी है। कई लोगों को शायद यह स्किन्स पसंद नहीं आएगी।