Garena Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को काफी पसंद किया जाता है। इसके बावजूद अगर आपको छोटे साइज का ऑफलाइन बैटल रॉयल गेम चाहिए जो Free Fire की तरह हो, तो उन्हें ट्राय करें।
Free Fire की तरह 500 MB के अंदर 5 सबसे अच्छे ऑफलाइन गेम्स
1. ScarFall: The Royale Combat

Free Fire का सबसे अच्छा विकल्प ScarFall है। इसमें तीन बार स्पान होने का मौका मिलता है। साथ ही ग्राफिक्स भी बढ़िया है। इसका साइज 353 MB है। साथ ही आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
2. Swag Shooter – Online & Offline Battle Royale Game

Free Fire और Swag Shooter के नियम एक जैसे ही हैं। इस गेम को मुख्य रूप से इसके शानदार कॉस्ट्यूम्स के लिए पसंद किया जाता है। इसका साइज 168 MB है। साथ ही आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
3. Free Battle Royale Fire Force: Online & Offline

इस गेम के पिक्सलेटेड ग्राफिक्स उतने ज्यादा खास नजर नहीं आते। इसके बावजूद इसकी थीम पूरी तरह Free Fire की तरह अंत तक टिकने की है। इस गेम का साइज 158 MB है। आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Heroes Strike Offline – MOBA & Battle Royale

Free Fire की तरह ही ये बैटल रॉयल की फीलिंग देता है लेकिन इसके ग्राफिक्स उतने खास नहीं है। इस गेम का साइज 102 MB है। आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
5. Blood Rivals – Survival Battleground FPS Shooter

Free Fire की तरह ही इस गेम में एक जैसे फीचर्स है। गेम के ग्राफिक्स साइज के हिसाब से अच्छे हैं। आपको कंट्रोल्स में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं। इस गेम का साइज 192 MB है। आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।