Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स के पास अनोखी ताकत रहती है। आप अच्छे पेट्स का उपयोग करके अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। पेट्स का सही चुनाव अपने गेमप्ले को बेहतर बनाने में अहम किरदार निभाता है। इस आर्टिकल में हम 5 सबसे अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिनका उपयोग करके आप तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 5 पेट्स जिनका उपयोग करके आप तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं
5) Rockie

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी एक्टिव कैरेक्टर का कूलडाउन 6% तक कम कर सकते हैं। लेवल बढ़ाने पर कूलडाउन का समय भी 15% तक बढ़ जाता है।
4) Beaston

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्रेनेड्स, ग्लू वॉल्स, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड को फेंकने की दुरी को 10% तक बढ़ा सकते हैं।
3) Falco

Falco की ताकत का उपयोग करके आप लैंड करते समय ग्लाइडिंग स्पीड को 15% तक बढ़ा सकते हैं और लैंडिंग स्पीड 25% तक बढ़ जाती है।
2) Ottero

Ottero की ताकत का उपयोग करके आप Treatment Pistol या Med Kit लगाने के बाद अधिकतम EP पा सकते हैं। 35% HP बढ़ने पर EP में भी फायदा होता है।
1) Arvon

Free Fire MAX में Arvon पेट के पास Dinoculars नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 50 मीटर के अंदर मौजूद विरोधियों की जगह पता लगा सकते हैं। इसका इफ्केट 3 सेकेंड्स तक रहता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)