Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। कैरेक्टर्स के पास खास ताकत होती है। पेट्स आपके साथ हमेशा रहते हैं और इनके पास भी पावर होती है। कुछ लोगों को अच्छे पेट्स के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सबसे जबरदस्त पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रैंक पुश में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire MAX में 5 जबरदस्त पेट्स जिनका उपयोग करके रैंक तेजी से बढ़ाई जा सकती है
5) Beaston

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्रेनेड, ग्लू वॉल और फेंकने वाली चीज़ों की रेंज बढ़ा सकते हैं। आप दुरी पर चीज़ें थ्रो कर पाएंगे। लेवल के हिसाब से दुरी तय होती है।
4) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इसकी मदद से लैंड करते हुए ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है और 25% तक डाइविंग स्पीड में सुधार देखने को मिलता है।
3) Rockie

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर का कूलडाउन कम कर सकते हैं। 6% तक कूलडाउन में गिरावट आ जाती है।
2) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसकी मदद से हेल्थ किट अप्लाई करने पर आपको थोड़ी ज्यादा EP मिलती है। 35% तक HP रिकर्व होने पर फायदा होता है।
1) Mr. Waggor

Free Fire MAX में Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। जब आपके पास ग्लू वॉल नहीं रहेगी, तो इसकी मदद से आप ग्लू वॉल स्किन हासिल कर पाएंगे। हर 120 सेकेंड्स में ग्लू वॉल मिलेगी।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने पेट्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)