Free Fire MAX में पेट्स को बहुत पसंद किया जाता है। इसका बड़ा कारण यह है कि मैच के दौरान यह आपके साथ रहते हैं। इसके अलावा इसके पास अनोखी ताकत रहती है। इस आर्टिकल में हम रैंक पुश के लिए सबसे अच्छी पेट्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में रैंक पुश के लिए 5 जबरदस्त पेट्स, जिनका इस्तेमाल खिलाड़ी कर सकते हैं
5) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इसकी मदद से डाइविंग स्पीड 25% तक बढ़ जाती है। साथ ही 15% तक ग्लाइडिंग स्पीड में भी सुधार होता है।
4) Beaston

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इससे आप ग्रेनेड्स को ज्यादा दूर फेंक सकते हैं। इससे स्किल्स बेहतर जरूर हो जाती है।
3) Ottero

इस लिस्ट में तीसरा पेट Ottero रहेगा और इसके पास Double Blubber की नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ट्रीटमेंट पिस्टल और मेड़कीट का सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बदले आपको थोड़ी EP मिलती है।
2) Rockie

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर का कूलडाउन थोड़ा कम कर सकते हैं। यह बहुत उपयोगी कैरेक्टर है।
1) Mr. Waggor

Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हर 120 सेकंड में ग्लू वॉल पा सकते हैं। अगर आपके पास ग्लू वॉल नहीं है, तो यह मददगार रह सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर अलग रह सकती है।)
