Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। कई सारे पेट्स गेम में मौजूद हैं और इसी के चलते सही विकल्प चुनना बहुत ज्यादा जरुरी है। कई लोगों को रैंक मैचों के लिए बढ़िया पेट्स के बारे में नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम 5 पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रैंक मैचों में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire MAX में 5 सबसे अच्छे पेट्स जिनसे रैंक मैचों में काफी फायदा हो सकता है
1- Ottero

Ottero के पास शानदार ताकत है। इसकी मदद से हेल्थ बढ़ाने वाले आयटम्स का उपयोग करने पर अधिक EP मिलती है। बाद में यह EP आपको HP बढ़ाने के मामले में भी काफी मदद कर सकती है।
2- Mr. Waggor

Mr. Waggor पेट के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको हर 120 सेकेंड्स में एक ग्लू वॉल पा सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ग्लू वॉल नहीं है, तो ही आपको यह मिलेगी।
3- Robo

Robo पेट का उपयोग करके आप मौजूदा ग्लू वॉल्स पर शील्ड लगा देता है और उसकी ताकत बढ़ा देता है। यह फाइट्स के दौरान कवर के लिए काफी फायदेमंद रह सकती है।
4- Falco

Falco पेट का उपयोग करके आप ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है। इसके साथ ही डाइविंग की स्पीड में भी 25% तक सुधार होता है।
5- Detective Panda

Free Fire MAX में Detective Panda पेट की ताकत का उपयोग करके आप हर एक किल के साथ 4 HP पा सकते हैं। आक्रमक तरीके से खेलने वाले लोगों के लिए यह अच्छा पेट है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)