Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को बहुत उपयोग किया जाता है और उसी तरह पेट्स भी शानदार चीज़ है। पेट्स हमेशा आपके साथ मैच में रहते हैं। साथ ही इन पेट्स के पास अनोखी ताकत है और उन्हें भी सही समय में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार रैंक मैचों में इनकी ताकत से फायदा मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के रैंक मोड के लिए सबसे अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे।
5 जबरदस्त पेट्स जिन्हें Free Fire MAX के रैंक मोड्स में इस्तेमाल किया जा सकता है
1) Robo

Robo पेट के पास Wall Enforcement नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आप अपनी ग्लू वॉल के लिए एक्स्ट्रा 60 HP पा सकते हैं। ग्लू वॉल की मजबूती बढ़ती है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स है।
2) Mr. Waggor

Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इस स्किल से जब आपके पास ग्लू वॉल नहीं होगी, आप एक ग्लू वॉल बना पाएंगे। Mr. Waggor की कीमत 699 डायमंड्स हैं।
3) Rockie

Rockie पेट के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से कैरेक्टर का कूलडाउन 6% तक कम हो जाता है। आपको बता दें कि यह पेट भी 699 डायमंड्स का है।
4) Detective Panda

Detective Panda के पास Panda's Blessing नाम की स्किल है। इससे आप हर किल पर 4 HP हासिल करेंगे। यह पेट स्टोर में 699 डायमंड्स में उपलब्ध है।
5) Agent Hop पेट

Agent Hop के पास Bouncing Bonus नाम की ताकत है। इसकी मदद से जब सेफ ज़ोन छोटा होता है, तो आपको 30 EP मिलती है। इसकी कीमत 699 डायमंड्स है।
(नोट: पेट्स को लेकर सभी की पसंद अलग रहती है। इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर अलग साबित हो सकती है।)
