Free Fire MAX में कैरेक्टर्स पर खिलाड़ी बहुत ध्यान देते हैं क्योंकि इनकी ताकत से मैचों में फायदा मिलता है। उसी तरह पेट्स का उपयोग करने से भी फायदा होता है। इसकी ताकत उतनी उपयोगी नहीं रहती है लेकिन कई जगहों पर फायदा मिलता है। इसी वजह से हम इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे कैरेक्टर्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 सबसे अच्छे पेट्स जिनका खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
5) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसका उपयोग करने पर आप ट्रीटमेंट पिस्टल या फिर मेडकीट लगाते समय अगर आप 35% तक HP हासिल कर लेते हैं तो फिर EP हासिल कर सकते हैं। आपको HP बढ़ाने से EP मिलती है।
4) Beaston

Beason के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्रेनेड, ग्लू वॉल्स और अन्य चीज़ों को दूर तक फेंक पाएंगे। यह फाइट्स के दौरान उपयोगी रह सकता है।
3) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इसकी मदद से ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ाई जा सकती है और डाइविंग स्पीड 25% तक बढ़ जाती है। यह एक अच्छा कैरेक्टर है।
2) Rockie

Rockie के पास "Stay Chill" नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर का कूलडाउन 6% तक कम कर सकते हैं। लेवल बढ़ाने से कूलडाउन का समय और कम हो जाता है।
1) Mr. Waggor

Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से हर 120 सेकंड्स में यह पेट एक ग्लू वॉल जनरेट कर देता है।
नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग साबित हो सकती है।