Free Fire MAX में पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। कैरेक्टर्स के पास खास ताकत रहती है और इसी तरह पेट्स के पास भी ताकत रहती है। इनके पास उतनी प्रभावशाली ताकत नहीं रहती है लेकिन आपको इससे भी फायदा मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 शानदार पेट्स जिनका उपयोग करने पर आपको काफी फायदा मिलेगा
5) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसे आप ट्रीटमेंट पिस्टल या मेड़कीट इस्तेमाल करते हुए एक्टिवेट कर सकते हैं। इससे आपको हेल्थ के साथ थोड़ी EP मिल जाती है। EP रिस्टोर करने पर 35% तक HP भी बढ़ जाती है।
4) Beaston

Beason के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्रेनेड, ग्लू वॉल्स, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड फेंकने की रेंज को 10% तक बढ़ा सकते हैं।
3) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इसकी मदद से ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है और 25% तक डाइविंग स्पीड बढ़ जाती है। देखा जाए तो आप दूसरे प्लेयर्स से जल्दी लैंड कर पाएंगे।
2) Rockie

Rockie के पास "Stay Chill" नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से कूलडाउन कम हो जाता है और इसी कारण कहा जा सकता है कि यह एक अच्छा कैरेक्टर है।
1) Mr. Waggor

Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आपको हर 120 सेकंड में एक ग्लू वॉल मिल जाती है। अगर आपके पास ग्लू वॉल नहीं है तो फिर इससे फायदा होता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।