Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। पेट्स के गेम में ढेरों विकल्प मौजूद हैं। हर कोई गेम में अच्छे से अच्छे पेट को उपयोग करना चाहता है लेकिन रैंक पुश के लिए बेहतर ऑप्शन की जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में 5 सबसे अच्छे पेट्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 सबसे अच्छे पेट्स जिन्हें रैंक पुश के लिए उपयोग किया जा सकता है
5) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इसकी मदद से डाइविंग स्पीड 25% तक बढ़ जाती है और ग्लाइडिंग स्पीड में 15% की बढ़ोतरी होती है। कुल मिलाकर यह कैरेक्टर उपयोगी विकल्प है।
4) Beaston

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप फेंकने की चीज़ों की रेंज बढ़ा सकते हैं। ग्लू वॉल्स, फ्रैग ग्रेनेड, फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड को 10% दूर तक फेंका जा सकता है।
3) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसकी मदद से मेडकिट का उपयोग करने पर अधिक EP मिल जाती है और HP के मामले में फायदा भी देखने को मिलता है।
2) Rockie

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप कूलडाउन के समय को 6% तक कम कर सकते हैं। पेट को अपग्रेड करके 15% तक कूलडाउन कम हो जाता है।
1) Mr. Waggor

Free Fire MAX में Mr. Waggor काफी जबरदस्त पेट है और इसके पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हर 120 सेकेंड्स में ग्लू वॉल पा सकते हैं। अगर आपके पास यह आयटम नहीं है, तो आपको मिल जाएगा।
(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)