Free Fire MAX में 5 शानदार पेट्स जिनसे आक्रमक खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है। कई लोग रश करते हुए खेलना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स और पेट्स हैं जिनसे आपको रश करते हुए फायदा मिल सकता है। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 शानदार पेट्स के बारे में बात करेंगे जनसे आक्रमक खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है।


Free Fire MAX में 5 शानदार पेट्स जिनसे आक्रमक खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी

5) Beaston

youtube-cover

Beaston के पास Free Fire MAX में Helping Hand नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से ग्रेनेड्स को ज्यादा दुरी तक फेंक सकते हैं। ग्रेनेड्स की दुरी फिक्स रहती है लेकिन इससे रेंज बढ़ जाती है।


4) Rockie

youtube-cover

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इस पेट की मदद से Free Fire में मौजूद सभी कैरेक्टर्स का कूलडाउन कम हो जाता है। अगर आप Chrono, Wukong और Xayne जैसे कैरेक्टर्स का उपयोग करते हैं तो फिर यह अच्छा विकल्प रहेगा। साथ ही DJ Alok, Dimitri और Skyler को आप इस पेट की मदद से लगातार उपयोग कर सकते हैं।


3) Ottero

youtube-cover

Ottero के आपस Double Blubber नाम की ताकत है। इससे खिलाड़ियों को HP मिलती है और आप इससे EP भी हासिल कर सकते हैं। कई परिस्थिति में यह अच्छा विकल्प रह सकता है।


2) Robo

youtube-cover

Robo के पास Wall Enforcement नाम की ताकत है। इस करैक्टर की मदद से ग्लू वॉल्स पर एक अधिक शील्ड लग जाती है। इससे ग्लू वॉल की ताकत बढ़ जाती है। यह एक बेहतर विकल्प है और अंतिम जोन में काफी मदद मिलेगी।


1) Detective Panda

youtube-cover

Detective Panda के पास Panda's Blessings नाम की ताकत है। इससे आप विरोधी को किल करने पर थोड़ी HP पा सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर अलग रह सकती है।