Free Fire MAX में 5 जगहें जहां लैंड करना अच्छा विकल्प रहेगा

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लैंड करने के लिए जगह का काफी अहम किरदार रहता है। अगर आपको अच्छी लूट पानी है और ज्यादा समय तक सर्वाइव करना है, तो फिर लैंड सही जगह करना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम 5 जगहों के बारे में बात करने वाले हैं, जहां लैंड किया जा सकता है।


Free Fire MAX में 5 जगहें जहां लैंड करना अच्छा विकल्प रहेगा

5- Hangar

youtube-cover

Free Fire MAX में हैंगर को कई लोग पसंद करते हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि जगह छोटी है और फाइट्स लगातार होती है। आक्रमक तरीके से खेलने वाले प्लेयर्स यहां पर लैंड कर सकते हैं। कई लोगों को इसी के चलते यहां पर लैंड करना चाहिए।


4- Bimasakti Strip

youtube-cover

Bimasakti Strip को कई लोग नजरअंदाज करते हैं और इसी के चलते उन्हें बहुत हद तक फायदा हो सकता है। रैंक पुश करने वाले खिलाड़ी सर्वाइवर करने के लिए यहां लैंड कर सकते हैं और इसके बाद अच्छी लूट पा सकते हैं।


3- Cape Town

youtube-cover

Cape Town में लैंड करके आप शुरुआती फाइट्स में जीत दर्ज कर सकते हैं। इस जगह पर कई लोग लैंड करते हैं और इसी के चलते अगर आप किल्स निकालने की कोशिश में हैं, तो यहां लैंड करना अच्छा विकल्प रहेगा।


2- Shipyard

youtube-cover

Shipyard को कई लोग पसंद करते हैं। इस जगह पर ब्रिज, क्रेन और अन्य चीज़ें मौजूद हैं। लूट के हिसाब से लैंड करने के लिए यह सबसे अच्छी चीज़ रह सकती है।


1- Mill

youtube-cover

Mill जगह पर लैंड करके काफी अच्छी लूट पा सकते हैं। इस जगह का एरिया बहुत बड़ा है और हर कोई स्क्वाड मैचों में यहां लैंड करके फायदा उठा सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जगहों को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now