Free Fire MAX में लैंड करने के लिए बरमूडा मैप में 5 सबसे अच्छी जगहें जहां आप ढेरों किल्स कर सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है और मैचों में जीत दर्ज करना चाहता है। इस चीज़ में लैंडिंग स्पॉट का अहम किरदार रहता है क्योंकि गलत जगह लैंड करने से नुकसान हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के बरमूडा मैप में सबसे अच्छे लैंडिंग स्पॉट जहां आप ज्यादा किल्स कर सकते हैं।


Free Fire MAX के बरमूडा मैप में लैंड करने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह जहां आप ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं

5) Sentosa

youtube-cover

Sentosa काफी अच्छी जगह है। अगर आप अपने किल्स और K/D रेश्यो बढ़ाना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प है। इस जगह पर काफी अच्छी लूट मिलती है। यहां से रोटेशन भी आसान है।


4) Hangar

youtube-cover

Hangar एक अच्छा लैंडिंग स्पॉट है क्योंकि यहां ढेरों प्लेयर उतरते हैं। आप यहां लैंड करके किल्स निकाल सकते हैं। अगर यहां टीम साथ हो तो एक-एक करके सभी स्क्वाड्स को ढेर किया जा सकता है।


3) Shipyard

youtube-cover

Shipyard में कई ऐसी जगह है जहां अच्छी लूट मिलती है। साथ ही इस जगह पर छुपने की भी बहुत जगहें हैं। आप आसानी से उन जगहों पर जाकर किल्स निकाल सकते हैं।


2) Mill

youtube-cover

The Mill में किल्स निकालने बहुत आसान है क्योंकि यह उन्हें ग्राउंड पर है। ऐसे में आप लूट करके ऊंचे स्पॉट पर जा सकते हैं और फिर नीचे मौजूद विरोधियों को एलिमिनेट कर सकते हैं। कई खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं।


1) Clock Tower

youtube-cover

Clock Tower को आसानी से Free Fire MAX की सबसे जबरदस्त जगह बोल सकते हैं। इस जगह पर बहुत अच्छी लूट मिलती है और यहां रहते हुए आप ढेरों किल्स कर सकते हैं। इस जगह पर बचना जरूर मुश्किल है लेकिन अगर आप बच गए तो ढेरों किल्स जमा कर लेंगे।

नोट: इस आर्टिकल में लैंडिंग स्पॉट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।

App download animated image Get the free App now