Free Fire MAX में Bermuda को सबसे पुराने मैप्स में गिना जा सकता है। इस मैप पर सबसे ज्यादा प्लेयर्स गेम खेलते हैं। इस मैप में कई जगहें हैं, जो बहुत ही शानदार हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Bermuda मैप पर 5 सबसे अच्छे लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में Bermuda मैप पर लैंड करने के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें
1) Mars Electric

Bermuda में कई लोग Mars Electric पर लैंड करना पसंद करते हैं और इसका मुख्य कारण लूट है। इस जगह पर लूट की कमी नहीं होती है। आराम से प्लेयर्स ढेरों चीज़ें पा सकते हैं।
2) Hangar

Hangar में हमेशा ही प्लेयर्स को हाई-क्वालिटी लूट मिलती है। इस जगह पर बोट्स भी आते हैं और आप कुछ किल्स निकाल पाएंगे। यह जगह लूट करने के हिसाब से काफी बड़ी है। ऐसे में यहां नुकसान नहीं है।
3) Clock Tower

Clock Tower को कैम्पर्स के लिए अच्छी जगह माना जा सकता है। कई जगहों पर आप छुप सकते हैं और विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। इस जगह पर लूट की भी कमी नहीं रहती है।
4) Factory

Factory को आक्रमक लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह माना जा सकता है। इस जगह पर कई सारे प्लेयर्स लैंड करते हैं। अगर गन उठाकर फाइट्स में हिस्सा ले सकते हैं।
5) Mill

Mill पर काफी शानदार लूट मिलती है। इस जगह पर क्लैश स्क्वाड मैच होते हैं और इस वजह से यह प्रसिद्ध जगह है। यहां लैंड करके प्लेयर्स अच्छी लूट हासिल कर पाएंगे।
(नोट: इस आर्टिकल में लैंडिंग की जगह को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)