Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और हर एक कैरेक्टर के पास अलग ताकत है। K कैरेक्टर्स के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस कैरेक्टर को काफी लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। हालांकि, कई ऐसे ही कैरेक्टर्स हैं जो K की तरह ताकतवर हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम K की तरह 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire में K की तरह 5 कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
1) DJ Alok

DJ Alok को Free Fire का सबसे ताकतवर कैरेक्टर माना जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आपको HP के मामले में फायदा होता है। इसके अलावा 10 प्रतिशत तक HP बढ़ती है।
2) Chrono

Chrono कैरेक्टर को Free Fire के सबसे बेहतर कैरेक्टर्स में गिना जाएगा। इस कैरेक्टर से आप दुश्मन के डैमेज को रोक सकते हैं और आप अपनी मूवमेंट स्पीड में सुधार कर सकते हैं।
3) Dimitri

अगर आपको रैंक मोड पसंद है तो फिर Dimitri कैरेक्टर अच्छा विकल्प रहेगा। आप 3HP प्रति सेकंड हासिल कर सकते हैं और यह कैरेक्टर 10 सेकंड तक काम करता है। इसका कूलडाउन 85 का है।
4) A124

A124 कैरेक्टर की मदद से रैंक मोड में आपको फायदा मिल सकता है। इस कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इससे आप EP को HP में बदल सकते हैं। आप 25 EP को HP बना सकते हैं। आपको इससे फायदा जरूर मिलेगा।
5) Kelly

Kelly कैरेक्टर के पास Dash नाम की ताकत है। इससे स्प्रिन्तिंग स्पीड में 1 तक सुधार होता है। इसके अलावा जब आप दुश्मन पर पहला शॉट मारते हैं तो उसे 101% का डैमेज मिलता है।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय रखी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)