Free Fire MAX में M1887 गन की 5 सबसे अच्छी स्किन्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ढेरों अलग-अलग तरह की गन स्किन्स हैं और M1887 उनमें से एक हैं। असल में यह एक शॉटगन है। इसका डैमेज और मूवमेंट स्पीड शानदार है। साथ ही यह मुख्य रूप से शार्ट रेंज के लिए है। यह रहे इस गन के स्टैट्स

Ad
  • डैमेज: 100
  • रेंज: 14
  • मैगज़ीन: 2
  • मूवमेंट स्पीड: 78
  • रेट ऑफ फायर: 40
  • रीलोड स्पीड: 55
  • एक्यूरेसी: 10
  • आर्मर पेनिट्रेशन: 28.

कुछ गन स्किन्स का उपयोग करके आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 बेहतर गन स्किन्स के विकल्पों पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में M1887 गन की 5 सबसे अच्छी स्किन्स

1) Incendium Burst

youtube-cover
Ad

अगर प्लेयर्स को रेट ऑफ फायर बढ़ाना है, तो फिर यह गन स्किन शानदार विकल्प है। इससे मूवमेंट स्पीड कम हो जाती है लेकिन इससे उतना फायदा नहीं पड़ेगा क्योंकि M1887 की मूवमेंट स्पीड पहले से ही ज्यादा है।


2) Hand of Hope

youtube-cover
Ad

Incendium Burst की तरह ही इस गन स्किन से मूवमेंट स्पीड कम हो जाती है। हालांकि रीलोड स्पीड डबल होती है और आप तेजी से विरोधियों पर फिर अटैक कर सकते हैं। साथ ही डैमेज भी बढ़ जाता है।


3) Aqua Burst

youtube-cover
Ad

M1887 की रेंज बहुत कम है और ऐसे में आप इस स्किन से रेंज को डबल करके प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। डैमेज में बढ़ोतरी होती है, वहीं एक्यूरेसी कम हो जाती है।


4) Golden Glare स्किन

youtube-cover
Ad

M1887 का रेट ऑफ फायर अच्छा है और ऐसे में 'Golden Glare' गन का इस्तेमाल करके आप उसे डबल कर सकते हैं। साथ ही रेंज भी इससे बढ़ जाती है लेकिन रीलोड स्पीड में गिरावट आती है।


5) Solaris Burst स्किन

youtube-cover
Ad

M1887 के लिए Solaris Burst सबसे अच्छी स्किन होगी। इससे एक्यूरेसी डबल हो जाती है और रेट ऑफ फायर भी बढ़ जाता है। हालांकि, मूवमेंट स्पीड थोड़ी कम हो जाती है लेकिन गन शानदार है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद M1887 गन की स्किन को लेकर जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications