Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में SMG गन्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गन का रेट ऑफ फायर तगड़ा रहता है और क्लोज रेंज की फाइट्स के लिए इन्हें उपयोग किया जा सकता है। गेम में ढेरों गन्स हैं और ऐसे में बेहतर विकल्प पता लगाना मुश्किल है। इस आर्टिकल में हम गेम के अंदर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन SMG गन्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में उपयोग करने के लिए 5 सबसे बेहतरीन SMG गन्स
1- CG15

CG15 गन्स क्लोज रेंज में काफी ज्यादा ताकतवर विकल्प है। इस गन को मिड रेंज में भी उपयोग किया जा सकता है। इसका डैमेज 50 का है और रेंज 71 की है। इस गन की एक ही खराब बात है कि इसमें एक मैगज़ीन में सिर्फ 20 बुलेट्स रहती हैं।
2- MP5

MP5 के पास 48 का जबरदस्त बेस डैमेज है। इस गन की मूवमेंट स्पीड अच्छी है और इसके एक राउंड में 48 बुलेट्स रहती हैं। इसकी एक्यूरेसी 54 है।
3- MP40

MP40 क्लोज रेंज में बहुत उपयोग की जाती है। इसका डैमेज अच्छा है और क्लोज रेंज में इसके द्वारा आसानी से विरोधी को धराशाई कर सकते हैं।
4- Vector

Vector एक जबरदस्त SMG गन है और इसका डैमेज 47 का है। रेट ऑफ फायर के मामले में यह गन तगड़ी है और मूवमेंट स्पीड 69 की है। Akimbo विकल्प में दो गन्स को साथ में उपयोग किया जा सकता है।
5- Thompson

Thompson का डैमेज 50 का है और इसका रेट ऑफ फायर अन्य गन्स के हिसाब से जबरदस्त है। इसके मैगज़ीन में 42 बुलेट्स रहती हैं। यह क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स को लेकर अलग रह सकती है।)
