Free Fire MAX में 5 सबसे जबरदस्त SMG गन्स जिन्हें उपयोग करके फाइट्स में जीत दर्ज की जा सकती है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में SMG गन्स को कई लोग पसंद करते हैं। यह क्लोज रेंज के लिए शानदार रहती हैं। कुछ लोगों को अच्छी SMG के बारे में पता नहीं है। इस आर्टिकल में हम 5 जबरदस्त SMG गन्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 सबसे जबरदस्त SMG गन्स जिन्हें उपयोग करके फाइट्स में जीत दर्ज की जा सकती है

1- CG15

youtube-cover
Ad

CG15 काफी ताकतवर गन स्किन है। अच्छी बात यह है कि क्लोज रेंज के साथ इसे मिड रेंज में भी उपयोग किया जा सकता है। इसका डैमेज 50 का है और रेट ऑफ फायर 71 का, ऐसे में एक्यूरेसी के मामले में यह बेहतरीन विकल्प है।


2- MP5

youtube-cover
Ad

MP5 का डैमेज 48 का है और इसकी मूवमेंट स्पीड 66 की है। इस गन में 48 बुलेट्स एक राउंड में रहती हैं। ऐसे में आप आसानी से डुओ और एक रीलोड में स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इस गन की एक्यूरेसी 54 की है, तो आपको सही शॉट्स लगाने के बारे में सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।


3- MP40

youtube-cover
Ad

MP40 को क्लोज रेंज में अपने 83 के रेट ऑफ फायर के लिए जाना जाता है। इस गन की रेंज कम है लेकिन डैमेज 48 का है। MP40 भले ही मिड रेंज में प्रभावशाली नहीं है लेकिन क्लोज रेंज में इससे बेहतर विकल्प ढूंढना मुश्किल है।


4- Vector

youtube-cover
Ad

Vector को इसके 81 के रेट ऑफ फायर के लिए पसंद किया जाता है। इसका डैमेज 47 का है और मूवमेंट स्पीड 69 की है। इस हिसाब से देखा जाए तो आपको लगातार एक से दूसरे विरोधी पर हमला करने के मामले में दिक्कत नहीं जाएगी।


5- Thompson

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Thompson काफी शानदार गन है। इस SMG का डैमेज 50 का है और रेट ऑफ फायर 77 है। इसी कारण आप आसानी से क्लोज की फाइट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर सकते हैं। इसमें एक राउंड में 42 बुलेट्स रहती हैं। इस मामले में भी आपको समस्या नहीं आएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications