Free Fire MAX में मौजूद 5 स्नाइपर राइफल्स जिनके बारे में सभी को जानना चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। गन्स का सही तरह से इस्तेमाल करने पर आप लगातार आगे बढ़ते हुए अपनी जीत के चांस बढ़ा सकते हैं। फैंस को क्लोज रेंज में फाइट्स काफी ज्यादा पसंद है लेकिन कई बार लॉन्ग रेंज में भी लड़ाई देखने को मिल जाती है। लॉन्ग रेंज के लिए स्नाइपर्स को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। कुछ लोगों को गेम में मौजूद स्नाइपर्स के बारे में जानकारी नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में मौजूद सभी स्नाइपर्स पर एक नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में मौजूद 5 स्नाइपर राइफल्स जिनके बारे में सभी को जानना चाहिए

1- Kar98K

youtube-cover
Ad

Kar98K को सबसे लोकप्रिय स्नाइपर्स में गिना जा सकता है। इस गन का डैमेज काफी अच्छा है और सबसे अच्छी बात है कि आर्मर पेनिट्रेशन के मामले में यह जबरदस्त विकल्प है। इसमें एक राउंड में 5 बुलेट्स रहती हैं।

2- AWM

youtube-cover
Ad

AWM को Free Fire MAX में एयरड्रॉप से हासिल करना पड़ता है। इस गन का डैमेज और रेंज दोनों अच्छी है लेकिन रीलोड स्पीड के मामले में थोड़ी कमजोर है। इसके एक मैगज़ीन में 5 बुलेट्स रहती हैं।

3- M82B

youtube-cover
Ad

M82B की अच्छी बात है कि इसमें एक राउंड में 8 बुलेट्स रहती हैं। इस गन की एक्यूरेसी सबसे ज्यादा है और इसका अर्थ है कि फायर करने पर निशाना सही जगह पर लगने के चांस सबसे ज्यादा हैं।

4- Heal Sniper

youtube-cover
Ad

इस स्नाइपर द्वारा आप टीममेट्स को हेल्थ प्रदान कर सकते हैं। अगर यह गन ज्यादा गर्म हो जाती है, तो फिर इसे उपयोग करना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। फाइट्स के लिए भी यह एक तगड़ा विकल्प है।

5- M24

youtube-cover
Ad

M24 का डैमेज काफी अच्छा है और मूवमेंट स्पीड भी इस गन के साथ कम नहीं होती है। इसके अलावा आप आराम से ग्लू वॉल के पीछे मौजूद विरोधी को भी धराशाई कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में गन्स के उपयोग को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। आप अपनी पसंद से किसी भी स्नाइपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications