Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई हेडशॉट्स लगाने की कोशिश करता है लेकिन यह चीज़ उतनी आसान नहीं है। अगर आप कुछ चीज़ों पर ध्यान देंगे तो जरूर ही प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अहम टिप्स को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

5) ड्रैग हेडशॉट्स

youtube-cover

Free Fire में हेडशॉट्स लगाने के लिए ड्रैग शॉट को बहुत पसंद किया जाता है। इससे आप सभी की बुरी हालत कर सकते हैं। आपको क्रॉसहेयर को विरोधी पर रखने के बाद निशाने को थोड़ा उपयोग करना है। शुरुआत में इसमें दिक्कत आती है लेकिन बाद में इसकी आदत हो जाती है।


4) अभ्यास करें

आपको हमेशा ही अभ्यास करना चाहिए (Image via Garena)
आपको हमेशा ही अभ्यास करना चाहिए (Image via Garena)

Free Fire MA में बेहतर प्रदर्शन करने और हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे जरुरी चीज़ अभ्यास करना है। आप जितने ज्यादा मैच खेलेंगे या फिर ट्रेनिंग करेंगे, स्किल्स में सुधार होगा। इसका फायदा मुख्य बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड मोड में मिलेगा।


3) कस्टम HUD

कंट्रोल्स का बहुत ही अहम किरदार रहता है (Image via Garena)
कंट्रोल्स का बहुत ही अहम किरदार रहता है (Image via Garena)

आपको हमेशा ही कंट्रोल्स पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन बटन्स से ही गेम को कंट्रोल करते हैं। अपने खेलने के तरीके और डिवाइस के अनुसार आपको बटन्स को एडजस्ट करना चाहिए। इसके साथ ही आप क्लॉ सेटअप पर भी मूव कर सकते हैं।


2) क्रॉसहेयर की पोजीशन

youtube-cover

आपको हमेशा ही क्रॉसहेयर की पोजीशन पर ध्यान होगा। दरअसल, अगर यह सही जगह पर होगा तो निशाना सही तरह से लग पाएगा, वरना लगातार संघर्ष करना पड़ेगा। इसी वजह से निशाना लगाते समय सोच-समझकर क्रॉसहेयर प्लेस करें या फिर इसका अभ्यास भी करें।


1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

These are the sensitivity settings players can incorporate (Image via Garena)
These are the sensitivity settings players can incorporate (Image via Garena)

Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अहम किरदार रहता है। इससे स्क्रीन मूवमेंट को कंट्रोल किया जा सकता है और प्रदर्शन पर फर्क पड़ता है। आपको इन सेटिंग्स का उपयोग करना होगा:

  • जनरल: 95 – 100
  • रेड डॉट: 90 – 95
  • 2x स्कोप: 90 – 95
  • 4x स्कोप: 85 – 90
  • स्नाइपर स्कोप: 75 – 80
  • फ्री लुक: 85 – 90

आप अपने डिवाइस के अनुसार रेंज में बदलाव कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में हेडशॉट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है। साथ ही Free Fire अभी भारत में बैन है और इसी वजह से आपको MAX वर्जन ट्राय करना चाहिए क्योंकि यह उपलब्ध है।

App download animated image Get the free App now