Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे शॉटगन को बेहतरीन तरीके से उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit via ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit via ff.garena.com

Free Fire MAX में शॉटगन्स को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह क्लोज रेंज के लिए अच्छा विकल्प रहती है क्योंकि इसका डैमेज काफी ज्यादा रहता है। कई लोग इसे बेहतर तरीके से उपयोग नहीं करते हैं और उन्हें उतना फायदा नहीं मिलता है। इस आर्टिकल में हम शॉटगन को उपयोग करने के 5 बेहतर तरीकों के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे शॉटगन को बेहतरीन तरीके से उपयोग किया जा सकता है

5) करीब आने की कोशिश करें

youtube-cover
Ad

शॉटगन का डैमेज ज्यादा रहता है वहीं रेंज काफी कम रहती है। इसी वजह से आपको हमेशा क्लोज रेंज में ज्यादा से ज्यादा करीब रहने की कोशिश करनी चाहिए। करीब रहने से आप आसानी से विरोधी को डैमेज कर सकते हैं और इससे डैमेज भी बढ़ जाता है।


4) सिर पर निशाना लगाएं

youtube-cover
Ad

शॉटगन का डैमेज काफी ज्यादा रहता है। अगर आप पैरों या फिर वेस्ट पर हमला करेंगे तो आसानी से नॉक होंगे के चांस नहीं रहेंगे। इसी वजह से आपको हमेशा सिर को निशाना बनाना चाहिए। एक सही शॉट से विरोधी नॉक हो सकता है।


3) पहले डैमेज दें और फिर पुश करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हमेशा ही आपको शॉटगन से पहले विरोधी को डैमेज देना चाहिए। अगर वो एक शॉट में नॉक नहीं हो तो फिर तुरंत पुश करना अच्छा विकल्प रहता है। इससे विरोधी पर भारी पड़ने के चांस ज्यादा रहते हैं।


2) फ़्लैशबैंग का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में आपको हमेशा ही फ़्लैशबैंग का उपयोग करना चाहिए। इसकी मदद से आप खिलाड़ी को थोड़े समय के लिए अँधा कर सकते हैं और इस चीज़ का फायदा उठाकर पुश कर सकते हैं।


1) आर्मर पेनिट्रेशन पर ध्यान दें

youtube-cover
Ad

M1887 शॉटगन की मदद से आप आर्मर को आसानी से डैमेज दे सकते हैं। क्लोज रेंज में अगर अपने विरोधी की वेस्ट और हैटमेट को डैमेज कर दिया तो फिर आप आसानी से पुश करके बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है और सभी की पसंद शॉटगन्स को चलाने को लेकर अलग रहती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications