Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे आप रैंक तेजी से बढ़ा सकते हैं 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई रैंक बढ़ाना चाहता है और इसके लिए कई लोग बेहतर प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, कुछ छोटी-छोटी चीज़ें हैं, जिनसे चीज़ों पर फर्क पड़ता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप तेजी से रैंक बढ़ा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे आप रैंक तेजी से बढ़ा सकते हैं

5) किल्स और सर्वाइवल को बैलेंस करें

youtube-cover
Ad

रैंक पुश करते समय कई प्लेयर्स सिर्फ शांति से खेलने की कोशिश करते हैं और सर्वाइव करने पर ध्यान देते हैं। इससे रैंक बढ़ती है। हालांकि, आपको किल्स भी निकालने चाहिए क्योंकि इससे रैंक बढ़ाना बहुत आसान हो जाता है। साथ ही K/D रेश्यो भी इस चीज़ द्वारा मेंटेन रहता है।


4) यूटिलिटी आयटम्स को उपयोग करें

youtube-cover
Ad

हमेशा ही मैच में प्लेयर्स सिर्फ बेहतर गन्स लेने में ध्यान लगाते हैं। आपको ग्लू वॉल्स, ग्रेनेड्स, स्मोक्स समेत अन्य चीज़ों का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको जरूर ही तगड़ा फायदा होगा। स्मोक और ग्लू वॉल से आप खुद का बचाव कर सकते हैना और फ्रैग ग्रेनेड से विरोधी को नॉक करने का प्रयास कर सकते हैं।


3) अच्छा लैंडिंग स्पॉट ढूंढें

youtube-cover
Ad

हमेशा ही लैंडिंग स्पॉट पर चीज़ें निर्भर करती है। रैंक पुश करने के लिए आपको हमेशा ही अंत तक सर्वाइव करना होता है और अगर आप शुरुआत में गलत लैंडिंग करके किल हो जाएंगे, तो नुकसान होगा। ऐसी जगह लैंड करें, जहां कम प्लेयर्स हो।


2) फाइट्स में तालमेल बनाएं

youtube-cover
Ad

डुओ और स्क्वाड मैचों में हमेशा ही तालमेल अहम किरदार निभाता है। इन दोनों में मोड्स में विरोधी टीम में भी ज्यादा प्लेयर्स हो सकते हैं और ऐसे में आप अकेले रहे, तो जल्दी एलिमिनेट हो जाएंगे। ऐसे में आपको स्क्वाड के साथ रहना चाहिए। आपको फाइट्स में उनका साथ देना चाहिए और उनसे मदद लेनी चाहिए।


1) जीतने पर फोकस करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक बढ़ाने के लिए हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करना जरुरी है। ऐसे में प्लेयर्स को रैंक पुश करते समय मैच जितने पर ध्यान देना चाहिए। इससे तेजी से रैंक बढ़ेगी और आप जल्दी रैंक में ऊपर जाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है क्योंकि सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications