5 तरीके जिनसे आप Free Fire MAX में तेजी से रैंक बढ़ाकर ऊंचे टियर पर पहुंच सकते हैं 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में दो अलग-अलग रैंक सीजन रहते हैं। एक क्लैश स्क्वाड मोड के लिए रहता है वहीं दूसरा बैटल रॉयल मोड के लिए रहता है। किसी भी नए सीजन की शुरुआत के बाद खिलाड़ी अपनी रैंक बढ़ाना चाहते हैं और इसमें काफी मेहनत करनी होती है। कई लोग कम लेवल पर अटक जाते हैं। कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी की वजह से वो खिलाड़ी आगे बढ़कर रैंक नहीं बढ़ा पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 टिप्स के बारे में बात करेंगे जिनसे आप रैंक पुश तेजी से कर सकते हैं।

Ad

5 तरीके जिनसे आप Free Fire MAX में तेजी से रैंक बढ़ाकर ऊंची रैंक पर पहुंच सकते हैं

5) मैचों के पहले वार्मअप कर लें

Ad

अगर आप रैंक बढ़ाना चाहते हैं तो फिर गेम शुरू करते ही रैंक मैचों की ओर नहीं जाएं। पहले आप TDM या अनरैंक मैच खेल सकते हैं। इससे आपके हाथ गेम पर सेट हो जाते हैं। यह एक अच्छा तरीका है।


4) डुओ या स्क्वाड मोड में अकेले कहीं नहीं जाएं

आपको टीम के साथ रहना चाहिए (Image via Garena)
आपको टीम के साथ रहना चाहिए (Image via Garena)

आपको Free Fire MAX में डुओ या स्कड मैचों में हमेशा टीम के करीब रहना चाहिए। , दरअसल, विरोधी पूरी टीम के साथ रहते हैं और ऐसे में अगर आप अकेले उनसे फाइट लेंगे तो नुकसान हो सकता है। इसी वजह से टीममेट्स के करीब रहना बेहतर रहता है।

Ad

3) सही कैरेक्टर और पेट का चुनाव करें

कैरेक्टर्स का चुनाव जरुरी है (Image via Garena)
कैरेक्टर्स का चुनाव जरुरी है (Image via Garena)

कैरेक्टर्स और पेट्स का काफी अहम किरदार रहता है। दोनों के पास अनोखी ताकत है और इनकी मदद से गेम में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। गेम में ढेरों अच्छे कैरेक्टर्स और पेट्स हैं, जिनका उपयोग खिलाड़ी करना चाहेंगे।

Ad

2) सही तरह से खेलें

आपको सही तरह से खेलना होगा (Image via Garena)
आपको सही तरह से खेलना होगा (Image via Garena)

कई लोग बिना सोचे-समझे रैंक पुश करने की कोशिश करते हैं। इससे नुकसान हो सकता है क्योंकि आपको हमेशा ही प्लान बनाने चाहिए। साथ ही उन्हें लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। साथ ही लैंडिंग स्पॉट और रोटेशन के निर्णय पर भी चीज़ें निर्भर करती है।

Ad

1) सामग्री का सही तरह से इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

आपको रैंक बढ़ाने के लिए गन्स के साथ ही अन्य चीज़ों को भी उपयोग करना चाहिए। ग्लू वॉल्स का सही तरह से उपयोग करने से बढ़िया कवर बनाया जा सकता है। अंतिम जोन में यह कारगर रहता है। इसके अलावा ग्रेनेड से आप विरोधियों को बिना रिस्क लिए एलिमिनेट कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications