Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे बैटल रॉयल मोड में ग्रैंडमास्टर रैंक तक पहुंचा जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई रैंक बढ़ाना चाहता है। यह काम आसान नहीं है और काफी मेहनत करनी होती है। मेहनत करने के साथ ही कुछ तरीकों से आप इस चीज़ में सुधार कर सकते हैं, इनसे फायदा जरूर होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप रैंक बैटल रॉयल मैचों में ग्रैंडमास्टर तक पहुंच सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे बैटल रॉयल मोड में ग्रैंडमास्टर रैंक तक पहुंचा जा सकता है

1) बेहतर कंट्रोल सेटिंग्स तैयार करें

youtube-cover
Ad

बेहतर कंट्रोल सेटिंग्स होना जरूर है। कई लोग अभी भी गेम की ओर से आए सेटअप पर खेलते हैं। हालांकि, रैंक पुश करने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना और स्किल्स में सुधार करना जरुरी है। ऐसे में आपको 3-फिंगर या 4-फिंगर क्लॉ सेटअप पर खेलना चाहिए।


2) दोस्तों के साथ खेलें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हमेशा ही प्लेयर्स को स्क्वाड मैचों में तालमेल के साथ खेलने की जरूरत होती है। अगर आप रैंडम लोगों के साथ खेलेंगे, तो फायदा नहीं होगा। ऐसे में दोस्तों या टीममेट्स के साथ ही रैंक पुश करें, ऐसा करने से फायदा होगा।


3) सेफ स्पॉट में लैंड करें

youtube-cover
Ad

कई सारे प्लेयर्स किल्स के पीछे भागते हैं। हालांकि, अगर आपको रैंक बढ़ानी है तो इन जगहों से दूर रहने में ही फायदा है। आपको हमेशा ही सेफ जगहों पर लैंड करना चाहिए, जहां बहुत कम प्लेयर्स होते हैं। इससे अंत तक सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाते हैं।


4) सही कैरेक्टर्स और पेट्स चाहिए

youtube-cover
Ad

अच्छे पेट्स और कैरेक्टर्स रखना जरुरी है और दोनों के पास अच्छी ताकत है। हर कैरेक्टर और पेट की ताकत अलग रहती है। आप अपने अनुसार किसी एक कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।


5) वेपन के कॉम्बिनेशन

youtube-cover
Ad

गेमर्स को हथियारों के कॉम्बिनेशन को सही रखना चाहिए। आपको क्लोज और लॉन्ग रेंज दोनों के लिए गन्स को रखना चाहिए। अगर आप सिर्फ एक ही रेंज की गन रखेगी, तो नुकसान होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications