Free Fire MAX में घर के अंदर रश करने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में अलग-अलग परिस्थिति में फाइट्स देखने को मिलती है। कई बार बिल्डिंग्स के अंदर विरोधी रहते हैं और उनपर घुसकर हमला करना पड़ता है। हालांकि, ज्यादातर मौकों पर विरोधी भारी पड़ते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे आप बिल्डिंग्स में अच्छे से रश कर सकते हैं।

Ad

नोट: भारत में इस समय Free Fire बैन है लेकिन MAX वर्जन उपलब्ध है और आप उसे ट्राय कर सकते हैं।


Free Fire MAX में 5 चीज़ें जिनका ध्यान रखकर एक घर में रश किया जा सकता है

5) खुले में रश नहीं करें

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों को कभी खुले में रश नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर विरोधी TPP लेकर बैठा है तो फिर आप आसानी से नॉक हो सकते हैं। इसी वजह से आपको हमेशा कवर लेकर जाना चाहिए।


4) स्क्वाड के साथ खेलने पर चारों ओर से रश करें

youtube-cover
Ad

अगर बिल्डिंग के किसी कमरे में खिलाड़ी है तो हमेशा अलग-अलग दिशाओं से रश करना चाहिए। एक जगह से रश करने पर कई बार विरोधी की फायर रेंज में आने के चांस रहते हैं। इसी वजह से अगर आप स्क्वाड मोड खेल रहे हैं तो सभी लोगों को अलग बिल्डिंग में रस्ते से रश करना चाहिए।


3) घर की साइड पर ग्लू वॉल्स का इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

Wग्लू वॉल्स का इस्तेमाल करके खिलाड़ी आसानी से घर में चढ़ सकते हैं। कई बार विरोधी बिल्डिंग में कैंप कर रहे होते हैं और इसी दौरान आप ग्लू वॉल्स द्वारा बिल्डिंग्स पर चढ़ सकते हैं। साथ ही पीछे से जाकर उनपर हमला कर सकते हैं।


2) फ्लैशबैंग और ग्रेनेड्स का इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

घर के अंदर रश करने से पहले विरोधियों की बुरी हालत करना जरुरी है। इसके लिए ग्रेनेड्स का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे विरोधी को डैमेज पड़ता है और कई बार वो नॉक भी हो जाते हैं। इसके अलावा फ्लैशबैंग्स का उपयोग करके आप विरोधी को धुंधला कर सकते हैं और उसे फिर कुछ नहीं दिखेगा। इसके बाद आप रश करके फायदा उठा सकते हैं।


1) शॉटगन और SMG का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में क्लोज रेंज की फाइट्स के लिए शॉटगन और SMG सबसे बेहतर विकल्प रहती है। आपको इन गन्स का ही उपयोग करना चाहिए। कई लोग AR या पिस्टल का उपयोग करते हैं लेकिन वो बेहतर विकल्प नहीं है।

नोट: सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है और इस आर्टिकल में लेखक ने सिर्फ अपनी राय दी है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications