5 जबरदस्त तरीके जिनसे Free Fire में ग्लू वॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire एक प्रसिद्ध गेम है और इसे पूरी दुनिया में खेला जाता है। हर कोई अपने प्रदर्शन को सुधारने और अपनी रैंक बढ़ाने की कोशिश करता है। अच्छी गेमप्ले स्किल्स के साथ खिलाड़ियों को चीज़ों का सही तरह से इस्तेमाल करते आना चाहिए।

Free Fire में ग्लू वॉल्स मौजूद हैं और इसकी मदद से आप अपने लिए कवर बना सकते हैं। हालांकि, कई लोग इसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में ग्लू वॉल्स का इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बात करेंगे।


5 जबरदस्त तरीके जिनसे Free Fire में ग्लू वॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है

1) दौड़ते समय ग्लू ग्रेनेड के बटन को दबाए रखें

Enlarge the gloo wall button. (Image via Free Fire)
Enlarge the gloo wall button. (Image via Free Fire)

ग्लू वॉल की मदद से आप कवच बना सकते हैं और बुलेट्स के वार से बच सकते हैं। कई बार दौड़ते समय कोई आपके ऊपर हमला कर देता है और फिर आपको रुककर ग्लू वॉल लगानी होती है। इसमें काफी वक्त जाया होता है। ऐसे में खिलाड़ियों को दौड़ते समय इसके बटन को दबाकर ही रखना चाहिए। इससे जब भी आपके ऊपर हमला होगा, तो आप बच जाएंगे।


2) अन्य चीज़ों के साथ ग्लू वॉल्स को जोड़ें

 (Image via Free Fire)
(Image via Free Fire)

भले ही आप स्क्वाड या फिर सोलो खेल रहे हैं, आपको हमेशा अन्य चीज़ों के साथ इसका इस्तेमाल करना चाहिए ,आप ग्लू वॉल को लगाने के बाद स्मोक ग्रेनेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कवर बनाकर फिर दुश्मन पर ग्रेनेड से हमला कर सकते हैं।


3) बचकर निकलने या ध्यान भटकाने के लिए

Image via Free Fire
Image via Free Fire

ग्लू वॉल्स का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आप काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आप इस इस्तेमाल करते हुए ध्यान भटका सकते हैं और फिर दुश्मन पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके लिए बचना मुश्किल है तो फिर आप ग्लू वॉल्स का इस्तेमाल करते हुए बचकर निकल सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी अलग-अलग तरीके से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports