Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे ग्रेनेड्स को बढ़िया तरह से उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ग्रेनेड्स का काफी महत्व है। आप इसे विरोधी को डैमेज देने या नॉक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। कई लोग इसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे ग्रेनेड्स को बढ़िया तरह से उपयोग किया जा सके।


Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे ग्रेनेड्स को बढ़िया तरह से उपयोग किया जा सकता है

5) विरोधियों को अपनी जगह से हटाने के लिए

youtube-cover

Free Fire MAX में कई बार विरोधी एक जगह पर बैठे रहते हैं। कई बार पेड़ या किसी घर का कवर लेकर प्लेयर्स कैंप करते हैं और खिलाड़ियों का इंतजार करते हैं। उन्हें अपनी पोजीशन से हटाने के लिए ग्रेनेड्स अच्छा विकल्प रहेंगे।


4) ग्लू वॉल्स को तबाह करने के लिए

youtube-cover

ग्रेनेड्स के पास काफी ज्यादा डैमेज रहता है। इस ग्लू वॉल्स को ग्रेनेड्स की मदद से आसानी से तबाह कर सकते हैं। अगर आप बुलेट्स वेस्ट नहीं करना चाहते हैं तो ग्रेनेड्स अच्छा विकल्प रहेंगे।


3) घर से विरोधियों को बाहर निकालना

youtube-cover

Free Fire MAX में कई बार घर के अंदर विरोधी कैंप करने लग जाते हैं और आप उन्हें ग्रेनेड्स फेंकते हुए बाहर निकाल सकते हैं। यह एक अच्छा तरीका माना जाता है क्योंकि अगर वो बाहर नहीं निकलते हैं तो फिर वो नॉक या किल हो जाएंगे।


2) गाड़ियों को तबाह करने के लिए

youtube-cover

Free Fire MAX में कई लोग हर जगह गाड़ी से जाना पसंद करते हैं और इसी वजह से आप उनके वेहिकल को तबाह कर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प रहेगा और इसके बाद उनके लिए जोन में जाना मुश्किल हो जाएगा।


1) रश अटैक्स को रोकने के लिए

youtube-cover

कई बार विरोधी आपके ऊपर हमला करने के लिए आते हैं। आप उन्हें ग्रेनेड्स फेंककर रोक सकते हैं। ग्रेनेड्स की वजह से वो पीछे जा सकते हैं और आपके पास प्लान्स बनाने के लिए ज्यादा मौके रहेंगे।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का ग्रेनेड को उपयोग करने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports