Free Fire MAX में हीरोइक टीयर पर पहुंचने के लिए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई हीरोइक टीयर पर पहुंचना चाहता है। यहां पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल है। कई बार खिलाड़ी बड़ी गलतियां कर देते हैं और इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में हीरोइक टीयर पर पहुंचने के लिए 5 गलतियों के बारे में बात करेंगे जिनसे आपको बचना चाहिए।

Ad

नोट: Free Fire अभी भारत में बैन है और आपको MAX वर्जन खेलना चाहिए।


Free Fire MAX में हीरोइक टीयर पर पहुंचने के लिए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

5) कोई गेमप्लान नहीं होना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई खिलाड़ी बिना सोचे खेलते हैं और सीधा रश करने की कोशिश करते हैं। इससे रैंक पुश करना मुश्किल रहता है। आपको हर कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए। इससे प्रदर्शन में सुधार जरूर होगा।


4) कैरेक्टर की ताकत के अनुसार कैरेक्टर्स का उपयोग नहीं करना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का उपयोग करके आप कुछ हथियारों से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ कैरेक्टर्स से SMG गन उपयोग करने पर फायदा मिलता है और अगर खिलाड़ियों के पास वही गन नहीं होगी तो यह एक निराशाजनक चीज़ रहेगी।


3) शुरुआती फाइट्स में चीज़ों को वेस्ट करना

youtube-cover
Ad

अक्सर खिलाड़ी यह गलती करते हैं। मैच के शुरुआती समय में ही अमूमन खिलाड़ी अपनी सामग्री खत्म कर देते हैं और फिर अंत में उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। आपको हमेशा ही अंत के लिए चीज़ों को बचाकर रखना चाहिए और जरुरी समय पर ही उनका इस्तेमाल करना चाहिए।


2) हीलिंग ताकत पर निर्भर रहते हुए हीलिंग आयटम्स नहीं रखना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में DJ Alok, K और Dimitri जैसे कई कैरेक्टर्स हैं जिनसे आपको हीलिंग में फायदा होता है। इसी वजह से कुछ खिलाड़ी हीलिंग आयटम्स नहीं रखते हैं और यह एक बड़ी गलती रहती है। आपको मेडकिट्स जरूर रखनी चाहिए।


1) 1v4 मैच खेलने की कोशिश करना

youtube-cover
Ad

खिलाड़ी कई बार K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 1v4 मैच खेलते हैं। इससे आपकी रैंक गिरने के चांस रहते हैं क्योंकि कोई आपकी मदद नहीं कर पाता है। आपको अकेले सभी चीज़ें करनी पड़ती है और यह काफी मुश्किल है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications