Free Fire MAX में 5 बड़ी गलतियां जो आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। कई लोग इसके लिए स्किल्स में सुधार करते हैं और लगातार ट्रेनिंग करते हैं। बैटल रॉयल मोड में कई लोग ज्यादा मैच नहीं जीत पाते हैं क्योंकि वो लगातार कई गलतियां करते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 गलतियों के बारे में बात करेंगे जो Free Fire MAX में खिलाड़ियों को नहीं करनी चाहिए।

Ad

Free Fire MAX में 5 बड़ी गलतियां जो आपको बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

1) हॉट ड्रॉप पर लैंड करना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हॉट ड्रॉप पर लैंड करने से आप शुरुआत से फाइट्स का हिस्सा बन जाते हैं। हमेशा ही इन फाइट्स के दौरान जीत दर्ज करना मुश्किल रह सकता है। कई बार आप आसानी से किल हो सकते हैं। इसलिए आपको सेफ जगहों पर लैंड करना चाहिए और बाद में फाइट्स में हिस्सा लेना चाहिए।


2) बहुत जल्दी रश करना

youtube-cover
Ad

कई लोग आक्रमक तरीके से खेलते हैं और यह एक अच्छी चीज़ है। हालांकि, हर समय बिना सोचे-समझे रश करना गलत चीज़ रहती है। इसी वजह से आपको हमेशा निर्णय लेकर रश करना चाहिए। अगर जीत के चांस हो तो ही रश करें, वरना थोड़ा इंतजार करें।


3) स्क्वाड मोड में अकेले खेलना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ज्यादातर लोग स्क्वाड मैचों में रैंक पुश करते हैं। इस मोड में अगर आप अपनी टीम के साथ लगातार खेलते हैं तो फिर दिक्कत नहीं आती है। हालांकि, कई बार खिलाड़ी अकेले दम पर खेलने की गलती करते हैं और उन्हें टीममेट्स का साथ नहीं मिल पाता है। इसी वजह से वो आसानी से किल हो जाते हैं।


4) हथियारों का सही कॉम्बिनेशन नहीं रखना

youtube-cover
Ad

आपको हमेशा ही हथियारों का सही कॉम्बिनेशन रखना चाहिए। दरअसल, अगर आप हर मैच में अलग हथियार के कॉम्बिनेशन से खेलेंगे तो फिर आप किसी एक पर अपने हाथ नहीं जमा पाएंगे। इससे नुकसान हो सकता है।


5) फाइट्स के दौरान खुली जगह में खड़े रहना

youtube-cover
Ad

कई बार खिलाड़ी फाइट्स के दौरान खुली जगह पर रहना है। आपको हमेशा ही फाइट्स के दौरान खुद का बचाव करना चाहिए और कवर लेकर विरोधियों को नॉक करना चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। कई लोग शायद यह गलतियां नहीं करते होंगे और उन्हें इसी कारण फायदा मिलता होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications