Free Fire MAX में 5 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ियों को क्लैश स्क्वाड मैचों में नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी पसंद किया जाता है। हर कोई इस मोड में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। हालांकि, कई बार खिलाड़ी बड़ी गलतियां कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो खिलाड़ियों को क्लैश स्क्वाड मैचों में नहीं करनी चाहिए।


Free Fire MAX में 5 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ियों को क्लैश स्क्वाड मैचों में नहीं करनी चाहिए

5) अकेले रश करने की कोशिश करना

youtube-cover

क्लैश स्क्वाड मोड में टीम का महत्व है और इसी वजह से अकेले रश नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा ही अपने टीममेट्स के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इससे समय-समय पर आपको मदद मिलेगी और सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाएंगे।


4) सपोर्ट कैरेक्टर नहीं होना

youtube-cover

इस मोड में सपोर्ट कैरेक्टर होना काफी जरुरी है। ऐसे कैरेक्टर को चुनें जिससे आपका प्रदर्शन सुधरे वहीं टीम के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिले। कैरेक्टर्स का एक अहम किरदार रहता है।


3) ऊंची जगह पर मौजूद विरोधी पर रश करना

youtube-cover

ऊंची जगह पर रहने वाले खिलाड़ी को काफी ज्यादा फायदा होता है क्योंकि वो आसानी से एंगल बनाकर आपको नॉक कर सकता है। इसी वजह से कभी भी ऊंची जगह पर मौजूद विरोधी पर रश नहीं करना चाहिए। आपको पहले उसे डैमेज देना चाहिए या एक विरोधी को नॉक करना चाहिए।


2) गलत चीज़ें नहीं खरीदें

youtube-cover

क्लैश स्क्वाड मोड में अमूमन खिलाड़ी गलत तरीके के हथियार खरीद लेते हैं। इस गेम में मिड और क्लोज रेंज की फाइट्स ज्यादा रहती है और इसी वजह से आपको उस तरह की गन चुननी चाहिए।


1) टीम के तौर पर काम नहीं करना

youtube-cover

खिलाड़ी क्लैश स्क्वाड मोड में अमूमन अकेले दम पर खेलना और ज्यादा किल्स निकालना पसंद करते हैं। हालांकि, यह एक बड़ी गलती है और इससे प्रदर्शन में गिरावट आती है। आपको हमेशा ही अपनी टीम के साथ जुड़े रहना चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

App download animated image Get the free App now