Free Fire MAX में 5 बड़े कारण क्यों Nairi को Skyler से बेहतर विकल्प माना जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कुछ महीनों पहले Nairi कैरेक्टर को लाया गया था और इसने आते ही बड़ा नाम बना लिया है। इसकी तुलना Skyler से होती है क्योंकि दोनों ही ग्लू वॉल्स से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यो Nairi को Skyler से बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में Skyler के बजाय Nairi कैरेक्टर को उपयोग करने के 5 बड़े कारण

5) Nairi के पास कूलडाउन नहीं है

youtube-cover
Ad

Skyler कैरेक्टर के पास एक कूलडाउन रहता है और इसी वजह से समय-समय पर ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, Nairi कैरेक्टर के पास कूलडाउन ही नहीं रहता है और इसे किसी भी समय उपयोग करके बेहतर प्रदर्शन किया जाता है।


4) Nairi के पास दो ताकत है

youtube-cover
Ad

Skyler के पास एक मुख्य ताकत है। इससे ग्लू वॉल्स को तबाह करने में फायदा होता है और इसके बदले HP मिलती है। Nairi के पास दो ताकत है। इस करैक्टर की मदद से ग्लू वॉल्स की ताकत बढ़ जाती है। साथ ही आपकी ओर से पड़ने वाला डैमेज बढ़ जाता है।


3) Nairi को उपयोग करना आसान है

youtube-cover
Ad

Skyler को उपयोग करने में काफी दिक्कतें आती हैं क्योंकि इसका सही समय पर इस्तेमाल करना जरुरी है वरना उतना फायदा नहीं होता है। हालांकि, Nairi कैरेक्टर को उपयोग करने में उतनी दिक्कतें नहीं आती है।


2) Nairi कैरेक्टर सपोर्ट के लिए बेहतर विकल्प है

youtube-cover
Ad

Skyler को Free Fire MAX में एक अच्छा सपोर्ट कैरेक्टर माना जाता है लेकिन यह किसी भी तरह से सपोर्ट के मामले में Nairi से बेहतर नहीं है। Nairi के पास कूलडाउन नहीं है वहीं आपको अंतिम समय तक यह कैरेक्टर मदद करेगा।


1) कीमत एक जैसी है

youtube-cover
Ad

दोनों कैरेक्टर्स की कीमत एक जैसी है लेकिन Nairi ज्यादा बेहतर विकल्प है। 499 डायमंड्स खर्च करने पर Skyler के बजाय Nairi को चुनना सही चीज़ है। अगर Nairi की कीमत ज्यादा रहती तो फिर चीज़ें अलग रहती।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications