Free Fire MAX में हर एक कैरेक्टर के पास अलग ताकत रहती है। आप इन कैरेक्टर्स की ताकत से गेम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ ऐसे करैक्टर्स हैं जिनकी ताकत से जीत के चांस बढ़ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 कैरेक्टर्स और उनकी शानदार ताकत के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX के 5 कैरेक्टर्स जिनकी जबरदस्त ताकत से खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है
1) Thrill of Battle

A124 के पास 'Thrill of Battle' नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप कुछ सेकंड्स के लिए आपके पास मौजूद विरोधियों की ताकत को रोक सकते हैं।
2) Drop the Beat

DJ Alok के पास एक जबरदस्त ताकत है। 'Drop the Beat' एबिलिटी की मदद से आप मूवमेंट स्पीड बढ़ा सकते हैं। साथ ही HP के मामले में भी फायदा होता है।
3) Master of All

K कैरेक्टर को Free Fire MAX में हेल्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कैरेक्टर के पास 'Master of All' नाम की ताकत है और इससे EP बढ़ाई जा सकती है और बाद में उस EP को HP में बदला जा सकता है।
4) Riptide Rhythm

Skyler के पास 'Riptide Rhythm' नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद आप कुछ दुरी के अंदर मौजूद ग्लू वॉल्स को डैमेज कर सकते हैं और इसके बदले आपको HP मिलती है।
5) Partying On

Free Fire MAX में Dasha की मदद से कई चीज़ों में फायदा होता है। 'Partying On' नाम की ताकत से रीकोइल कम जा सकता है। साथ ही गिरने पर डैमेज कम हो जाता है वहीं रिकवरी के टाइम में भी बदलाव आता है।
नोट: यह लिस्ट किसी भी ऑर्डर में नहीं है और इसमें लेखक ने अपनी राया दी है।
