Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनके पास जबरदस्त ताकत मौजूद है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का बहुत महत्व रहता है। इन कैरेक्टर के पास अनोखी ताकत रहती है और फाइट्स के दौरान इनका इस्तेमाल करने से बहुत हद तक फायदा मिलता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिनके पास जबरदस्त ताकत है।


Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनके पास जबरदस्त ताकत मौजूद है

1) DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर  (Image by Garena)
DJ Alok कैरेक्टर (Image by Garena)

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से 10 सेकेंड्स तक आप 3 HP प्रति सेकेंड हासिल कर सकते हैं। साथ ही मूवमेंट स्पीड 15% तक बढ़ जाती है। इसके अलावा कैरेक्टर का कूलडाउन 45 सेकेंड्स का है।


2) Captain Booyah/K

Captain Booyah K कैरेक्टर (Image by Garena)
Captain Booyah K कैरेक्टर (Image by Garena)

K कैरेक्टर के पास Master of All नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 50 EP बढ़ा सकते हैं और दूसरे मोड का इस्तेमाल करके EP से HP का कन्वर्जन रेट भी तेज कर सकते हैं। मोड्स के बीच स्विच करने का कूलडाउन टाइम 6 सेकेंड्स है।


3) Wukong

Wukong कैरेक्टर (Image by Garena)
Wukong कैरेक्टर (Image by Garena)

Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 15 सेकेंड्स के लिए बुश में बदल जाते हैं और मूवमेंट स्पीड 10% तक कम हो जाती है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन 200 सेकेंड्स का है।


4) Kelly

Kelly कैरेक्टर (Image by Garena)
Kelly कैरेक्टर (Image by Garena)

Kelly के पास Dash नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप स्प्रिन्टिंग स्पीड को 6% तक बढ़ा सकते हैं। देखा जाए तो इस कैरेक्टर से आपको लगातार खूब फायदा मिल सकता है।


5) Chrono

Chrono कैरेक्टर (Image by Garena)
Chrono कैरेक्टर (Image by Garena)

Chrono काफी जबरदस्त कैरेक्टर है और इसके पास Time Turner नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप 800 तक के डैमेज को रोक सकते हैं। इसका इफ्केट 6 सेकेंड्स तक रहता है और इसका कूलडाउन 110 सेकेंड्स का है।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग जरूर रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now