Free Fire में फरवरी 2022 के अंदर DJ Alok की तरह 5 बढ़िया कैरेक्टर्स, जिन्हें प्लेयर्स खरीद सकते हैं 

कैरेक्टर्स (Image Credit : Garena)
कैरेक्टर्स (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire में डेवेलपर ने कैरेक्टर्स की ताकत को एक्टिव और पैसिव दोनों में विभाजित किया है। जिसमें से अधिकांश प्लेयर्स एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। फ्री फायर में सबसे ज्यादा DJ Alok कैरेक्टर का उपयोग किया जाता है। क्योंकि, ये पात्र गेम का सबसे शक्तिशाली कैरेक्टर माना जाता है। प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार इन-गेम से किसी भी ताकतवर पात्र को परचेस कर सकते हैं।

Ad

इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire में फरवरी 2022 के अंदर DJ Alok की तरह 5 बढ़िया कैरेक्टर्स, जिन्हें प्लेयर्स खरीद सकते हैं बताने वाले हैं।


Free Fire में फरवरी 2022 के अंदर DJ Alok की तरह 5 बढ़िया कैरेक्टर्स, जिन्हें प्लेयर्स खरीद सकते हैं

गरेना फ्री फायर में वर्तमान समय मे कुल 46 कैरेक्टर्स के ऑप्शन मौजूद है। प्लेयर्स डायमंड्स करेंसी की मदद से किसी भी पात्र को अनलॉक कर सकते हैं। यहां पर DJ Alok की तरह 5 कैरेक्टर्स के बारे में डीटेल्स दी गई है।

#1 - Skyler

Skyler (Image Credit : Garena)
Skyler (Image Credit : Garena)

फ्री फायर में Skyler काफी पसंद किया जाने वाला ताकतवर पात्र है। इसमें रिप्टाइड रिथम नाम की खास ताकत है। ये मैदान पर 50 मीटर के दायरे में मौजूद ग्लू वॉल को आसानी से तोड़ सकता है।

Ad

#2 - Dimitri

Dimitri (Image Credit : Garena)
Dimitri (Image Credit : Garena)

Free Fire में Dimitri पात्र के अंदर हीलिंग हार्टबीट नाम की खास ताकत है। ये मैदान पर काफी पसंद किया जाता है। ये मैदान पर 3.5 मीटर का जोन बनाता है, जिसके भीतर कोई भी खिलाड़ी को डैमेज नही दिया जा सकता है।

Ad

#3 - Chrono

Chrono (Image Credit : Garena)
Chrono (Image Credit : Garena)

Free Fire में Chrono पात्र काफी शक्तिशाली है। इसमें Time-Turner नाम की खतरनाक ताकत है। ये मैदान पर स्पीड मूवमेंट के साथ HP को भी बढ़ाता है। स्टोर सेक्शन से Chrono पात्र को परचेस कर सकते हैं।

Ad

#4 - K

K कैरेक्टर (Image Credit : Garena)
K कैरेक्टर (Image Credit : Garena)

गरेना फ्री फायर में K पात्र अमेरिका के KSHMR पर आधारित है। इसमें मास्टर ऑफ आल नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर में दो मोड्स मौजूद है। जिउ-जित्सु मोड और साइकोलॉजी मोड आदि। इन दोनों के भीतर खिलाड़ी की EP में परिवर्तन होता है।

Ad

#5 - Wukong

Wukong (Image Credit : Garena)
Wukong (Image Credit : Garena)

फ्री फायर में Wukong भी फायदेमंद कैरेक्टर है। इसमें Comouflage नाम की ताकत मौजूद है। ये मैदान पर 10 से 15 सेकंड्स के लिए ग्रीन सूट में परिवर्तित हो सकता है जिससे मैदान पर दुश्मन परेशान हो जाते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications