Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में समय के साथ ढेरों हथियार जोड़े गए हैं। इसी बीच कई बार गन के स्टैट्स में भी बदलाव देखने को मिलता है। इसी के चलते अमूमन टॉप गन्स की लिस्ट में बदलाव होता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद हम अभी तक गेम में मौजूद सबसे खतरनाक और शानदार गन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 सबसे खतरनाक और शानदार गन्स जिन्हें हर कोई इस्तेमाल कर सकता है
1) Groza

Groza को गेम की सबसे असॉल्ट राइफल कहना गलत नहीं होगा। यह गन डैमेज और रेट ऑफ फायर से लेकर हर चीज़ में संतुलित है। आप इसे क्लोज और मिड दोनों रेंज में उपयोग कर सकते है। इसे एयरड्रॉप से हासिल करना होगा।
2) MP40

SMG की श्रेणी में MP40 सबसे ज्यादा बढ़िया विकल्प है क्योंकि इसका रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। आक्रमक खिलाड़ी इसका उपयोग करके आसानी से डुओ या स्क्वाड को धराशाई कर सकते हैं।
3) M1887

M1887 को क्लोज रेंज में काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसे गेम की सर्वश्रेष्ठ शॉटगन कहना गलत नहीं होगा। इसके एक या दो शॉट में विरोधी को नॉक किया जा सकता है।
4) AWM

AWM को Free Fire MAX की सबसे डॉमिनेंट स्नाइपर कहना गलत नहीं होगा। इस गन का डैमेज काफी बढ़िया है और आप एक ही शॉट में विरोधी को धराशाई कर सकते हैं। यह गन असल में एयरड्रॉप में मिलती है।
5) Mini Uzi

Mini Uzi को कई लोग उपयोग करते हैं। इसे मैच के शुरुआती समय में SMG के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस गन को आप बैकअप के लिए रख सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सही की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)