Free Fire में 5 सबसे महंगे और उपयोगी कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में कई रोचक और खास कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इन कैरेक्टर्स को डायमंड्स या गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है। Free Fire में कई ऐसे कैरेक्टर्स हैं जिनका इस्तेमाल आप फायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 महंगे लेकिन उपयोगी कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire में 5 सबसे महंगे और उपयोगी कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं

#1- DJ Alok

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

DJ Alok को गेम के सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स में गिना जाता है। इस कैरेक्टर को 599 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है। इससे आप अपने साथियों और अपनी मूवमेंट स्पीड बढ़ा सकते हैं और HP में भी फायदा होता है। इसकी ताकत से आपको जबरदस्त तरीके से फायदा मिल सकता है।


#2- K (Captain Booyah)

Free Fire में K
Free Fire में K

K की ताकत Master of All है और इसे 599 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है। इसमें दो स्किल सेट मौजूद है। आपको EP बढ़ाने में फायदा हो सकता है। इसके साथ ही आप अन्य मोड से HP भी बढ़ा सकते हैं।


#3- Kapella

Free Fire में Kapella
Free Fire में Kapella

Kapella को 499 डायमंड्स में खरीदा जाता है। इसकी ताकत से आप हीलिंग आयटम्स का इफेक्ट बढ़ा सकते हैं। साथ ही इससे HP लॉस भी कम हो जाता है। कई मौकों पर इस ताकत से आपको फायदा मिल सकता है।


#4- Dasha

Free Fire में Dasha
Free Fire में Dasha

Dasha को 499 डायमंड्स से Free Fire में खरीदा जा सकता है। इसकी मदद से गिरने पर डैमेज कम हो जाता है और रेकोईल कम करने में भी आपको फायदा होता है। लेवल बढ़ाने पर भी यह कैरेक्टर आपको मदद कर सकता है।


#5- Clu

youtube-cover

Clu कैरेक्टर को 499 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है। इसके पास Tracing Steps नाम की टकट है। इसकी ताकत से 30 मीटर के अंदर मौजूद खिलाड़ियों की जगह पता चल जाती है। हालांकि, शर्त यह है कि वो खिलाड़ी लेटे या स्क्वाट पोजीशन में न बैठे हो। यह इफेक्ट 5 सेकंड्स तक रहता है। लेवल बढ़ाने से आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी अलग राय दी है। सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।)