Free Fire MAX में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें नज़रअंदाज करने के बजाय इस्तेमाल में लेना चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है और अभी गेम में 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद हैं। आप अपने हिसाब से कैरेक्टर्स को चुन सकते हैं। अमूमन खिलाड़ी कुछ चुनिंदा विकल्प ही पसंद करते हैं और कई अच्छे कैरेक्टर्स को नज़रअंदाज भी किया जाता है। इस आर्टिकल में हम 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है लेकिन वो अच्छे विकल्प हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें नज़रअंदाज करने के बजाय इस्तेमाल में लेना चाहिए

1- Moco

youtube-cover
Ad

Moco के पास Hacker's Eye नाम की ताकत है। अगर आप किसी विरोधी पर हमला करते हैं और वो कवर लेकर छुप जाता है, तो उसकी जगह पता चल जाती है। यह अच्छा विकल्प रह सकता है।

2- Rafael

youtube-cover
Ad

Rafael कैरेक्टर के पास Dead Silent नाम की ताकत है। इसकी मदद से स्नाइपर और मार्क्समैन गन से गोली साइलेंट तरीके से निकलती है। जो विरोधी नॉक होते हैं, उनका HP लॉस तेजी से होता है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन 90 सेकेंड्स का है।

3- Hayato

youtube-cover
Ad

Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। फाइट्स के दौरान यह कैरेक्टर उपयोगी विकल्प रह सकता है।

4- Miguel

youtube-cover
Ad

Miguel के पास Crazy Slayer नाम की ताकत है। इसकी मदद से आक्रमक खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है। आपको हर किल के साथ EP मिलती है।

5- Maxim

youtube-cover
Ad

Maxim के पास Gluttony नाम की ताकत है। इसी मदद से मेडकिट्स लगाने और मशरूम खाने की स्पीड बढ़ जाती है। हेल्थ बढ़ाने के मामले में आपको मैच के दौरान किसी भी रह की कोई समस्या नहीं आएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications