Free Fire MAX में OB34 अपडेट के बाद रैंक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है और अच्छे कैरेक्टर्स होने की वजह से कुछ हद तक प्रदर्शन पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में नए अपडेट के बाद रैंक मोड के लिए 5 सबसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में OB34 अपडेट के बाद रैंक मोड के लिए 5 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

5) Xayne

youtube-cover
Ad

Xayne के पास Xtreme Encounter नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको राउंड की शुरुआत में HP मिलती है जो समय के साथ कम होती है। इसके अलावा ग्लू वॉल्स को तबाह करने की ताकत भी बढ़ जाती है।


4) Dimitri

youtube-cover
Ad

Dimitri को रैंक मोड में उपयोग करने से काफी मदद मिलेगी। इसकी मदद से आप अपनी हेल्थ बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों को रिवाइव कर सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।


3) Jota

youtube-cover
Ad

Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप नॉक या किल करने पर HP पा सकते हैं। लगातार फाइट्स के दौरान यह कैरेक्टर फायदेमंद रहेगा क्योंकि आप लगातार HP बढ़ा पाएंगे।


2) DJ Alok

youtube-cover
Ad

DJ Alok को Free Fire MAX के सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स में गिना जाता है और इसकी Drop the Beat ताकत से जबरदस्त फायदा मिल सकता है। इसकी मदद से हीलिंग जोन बनता है और आप HP बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मूवमेंट स्पीड भी कुछ समय के लिए बढ़ जाती है। इससे रैंक मोड में जरूर फायदा मिलेगा।


1) Chrono

youtube-cover
Ad

Chrono रैंक मोड के लिए अच्छा विकल्प रहेगा। इसके पास Time turner नाम की ताकत है और इसकी मदद से आप एक कवर बनाकर 800 तक डैमेज को रोक सकते हैं। इसका कूलडाउन पहले से थोड़ा कम हो गया है। यह रैंक मोड के लिए अच्छा विकल्प है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। रैंक मोड में सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग जरूर रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications