Free Fire MAX में भारतीय सर्वर के लिए 5 जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई बेहतर कैरेक्टर्स का उपयोग करते हुए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। गेम में कई बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स मौजूद हैं लेकिन कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन्हें हमेशा ही उपयोग करके आपको फाइट्स और मैचों के दौरान काफी ज्यादा मदद मिलेगी। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर कुछ बढ़िया फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में भारतीय सर्वर के लिए 5 जबरदस्त फीमेल कैरेक्टर्स

5) Steffie

youtube-cover

Steffie के पास Painted Refuge नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको ग्रेनेड्स और अन्य चीज़ों से डैमेज कम होता है। इसके अलावा बुलेट्स से पड़ने वाला डैमेज भी कम हो जाता है। फाइट्स के दौरान यह उपयोगी और जबरदस्त विकल्प माना जाएगा।


4) Laura

youtube-cover

Laura कैरेक्टर की मदद से आपको स्कोप लगाकर फाइट करने में मदद मिलती है। आप Sharp Shooter नाम की ताकत की मदद से स्कोप लगाने के समय गन की एक्यूरेसी बढ़ा सकते हैं। कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।


3) A124

youtube-cover

A124 कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आप विरोधी की एबिलिटी को रोक सकते हैं और वो फाइट्स के दौरान अपनी ताकत का उपयोग नहीं कर पाएगा।


2) Dasha

youtube-cover

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की ताकत से रिकोईल कम होता हिअ और आपको गिरने पर डैमेज काफी कम होता है। यह कैरेक्टर काफी उपयोगी है।


1) Xayne

youtube-cover

Xayne कैरेक्टर को Free Fire MAX में काफी पसंद किया जाता है। इस कैरेक्टर के पास Xtreme Encounter नाम की ताकत है। इससे आप कुछ समय के लिए 80 HP पा सकते हैं और यह धीरे-धीरे कम होती है। फाइट के दौरान इससे फायदा मिलेगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है।