Free Fire MAX में Kalahari मैप पर लैंड करने के लिए 5 सबसे शानदार जगहें

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ढेरों मैप्स मौजूद हैं और Kalahari को काफी पसंद किया जाता है। इस मैप में कई शानदार जगहें हैं जहां खिलाड़ी लैंड करके फायदा उठा सकते हैं। कई लोग मैप को कम खेलते हैं और इसी वजह से उन्हें अच्छी जगहों के बारे में नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Kalahari मैप पर लैंड करने के लिए अच्छी जगहों के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में Kalahari मैप पर लैंड करने के लिए 5 सबसे शानदार जगहें

5) The Maze

youtube-cover

The Maze पश्चिमी दिशा में मौजूद है और यहां पर लैंड करने से आप थोड़ा सेफ खेल पाएंगे। लूट के मामले में अच्छी जगह है और कुछ ही मौकों पर यहां खिलाड़ी लैंड करते हैं।


4) Bayfront

Bayfront लोकेशन को काफी पसंद किया जाता है (Image via Garena)
Bayfront लोकेशन को काफी पसंद किया जाता है (Image via Garena)

Bayfront सबसे फेमस जगहों में से एक है। इस लोकेशन में ढेरों खिलाड़ी लैंड करते हैं। अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं तो फिर यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। लूट और फाइट्स के लिए यह लैंड करना अच्छा विकल्प रहेगा।


3) Mammoth

Mammoth का लुक जबरदस्त है  (Image via Garena)
Mammoth का लुक जबरदस्त है (Image via Garena)

Mammoth को Kalahari मैप में अपने लुक के लिए जाना जाता है। यह एक खुली जगह है लेकिन लूट के मामले में यह अच्छा विकल्प है। यहां से रोटेट करना आसान रहता है।


2) Foundation

youtube-cover

Foundation को Bayfront की तरह माना जा सकता है। इस जगह पर ढेरों बिल्डिंग्स हैं लेकिन यह एक सेफ जगह रहेगी। यहां कम खिलाड़ी लैंड करते हैं। इस जगह पर लूट सबसे बढ़िया रहती है और पूरे स्क्वाड को दिक्कत नहीं आएगी।


1) Refinery

Refinery पर ढेरों प्लेयर्स लैंड करते हैं (Image via Garena)
Refinery पर ढेरों प्लेयर्स लैंड करते हैं (Image via Garena)

Free Fire MAX में Refinery को सबसे खतरनाक जगहों में गिना जाता है। यह मैप के बीच में हैं और यहां ढेरों शानदार चीज़ें मिलती हैं। आपको यहां जबरदस्त फाइट करनी पड़ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आप किसी भी जगह पर रोटेट कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने लैंडिंग के लिए अपनी राय दी है। हालांकि, लैंडिंग का स्पॉट पूरी तरह से प्लेन के रास्ते पर निर्भर करता है।

App download animated image Get the free App now