Garena Free Fire दुनिया का सबसे अनोखा बैटल रॉयल गेम है, जो खिलाड़ियों को अनेक प्रकार के फीचर्स प्रदान करता है। इन-गेम कैरेक्टर्स और पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। Free Fire के अंदर Hayato में पैसिव एबिलिटी है जिसे बुशीडो नाम से जानते हैं। खैर, Hayato के साथ गेम के अंदर बेहतरीन पेट्स को पेयर करते हैं तो मैदान पर इनका कॉम्बिनेशन खिलाड़ियों के लिए खतरनाक साबित होता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम 5 बेहतरीन पेट्स के बारे में बताने वाले हैं।
Free Fire में Hayato कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 बेहतरीन विकल्प
#1 - Detective Panda

Free Fire में Hayato को अधिकांश प्लेयर्स इस्तेमाल करते हैं, जो एक डिफेंसिव कैरेक्टर है। इसके साथ Detective Panda एक बेहतरीन पेट का विकल्प है, जिसमें पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। Hayato सामने वाले दुश्मन को जब मैदान पर कील करता है तो प्लेयर की 4HP से 10HP ऑटोमैटिक बढ़ती है।
#2 - Mr.Waggor

Mr.Waggor में स्मूथ ग्लू नाम की ताकत मौजूद है। इसकी ताकत का इस्तेमाल करके यह पेट खिलाड़ियों को 2 मिनट में ग्लू वॉल स्किन प्रदान करता है। Hayato के साथ Mr.Waggor एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसके आलावा Hayato इन ग्लू वॉल का उपयोग करके आसानी से कवर बना सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जुलाई 2021 में Chrono कैरेक्टर के साथ पेट्स जोड़ने के 5 जबरदस्त विकल्प
#3 - Rockie
Rockie एक बेहतरीन पेट है इसे Hayato के साथ इस्तेमाल करने पर काफी फायदा मिल सकता है। Rockie में स्टे चील नाम की ताकत मौजूद है, यह कैरेक्टर के कुल डाउन टाइम को कम करता है। अगर ऐसा करते हैं तो मैदान पर Hayato बुशीडो नाम की ताकत का जल्द-से-जल्द इस्तेमाल कर सकेगा।
#4 - Ottero

Free Fire के अंदर Ottero एक लाभदायक पेट है, जिसमें डबल ब्लूबर नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट मैदान पर कैरेक्टर की कुल EP को HP में बदलता है। यह एलीट Hayato कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए अच्छा पेट है।
#5 - Dreki

Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट अधिकांश खिलाड़ियों को प्रभावित करता है। अगर Hayato के साथ Dreki को पेयर करते हैं तो दुशमन को आसानी से मार सकते हैं। Dreki की ताकत का उपयोग करके 30 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन को मैप में आसानी से देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- GT King (Gaming Tamizhan) की Free Fire ID, स्टैट्स, K/D रेश्यो, कुल कमाई, और अन्य जानकारी