Free Fire के अंदर कैरेक्टर्स और पेट्स का काफी महत्व है, ये खिलाड़ियों के लिए मैदान पर काफी फायदेमंद होते हैं। गेम के अदंर DJ Alok सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स में से एक है, जिसमें ड्राप द बीट नाम की स्पेशल ताकत मौजूद है। दरअसल DJ Alok के साथ ताकतवर पेट्स जोड़ने पर ताकत दुगनी हो जाती है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में DJ Alok के साथ उपयोग करने के लिए 5 बेहतरीन पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire में DJ Alok के साथ उपयोग करने के लिए 5 बेहतरीन पेट्स के विकल्प
#1 - Detective Panda
DJ Alok की HP बढ़ाता है, Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। दरअसल, पांडा का उपयोग करने पर दुश्मन को कील करते हैं तो कैरेक्टर की 4HP बढ़ती है। लेवल 3 पर ये कैरेक्टर की 10HP तक बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 ताकतवर पेट्स जिन्हें खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए
#2 - Mr. Waggor

DJ Alok में ड्राप द बीट नाम की ताकत मौजूद है, जो इस कैरेक्टर को ऑलराउंडर बनाता है। अगर Waggor का इस्तेमाल करते हैं तो काफी फायदा हो सकता है। ये पेट खिलाड़ियों को ग्लू वॉल ग्रेनेड प्रदान करता है।
#3 - Falco

Free Fire के अंदर Falco में स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। DJ Alok के साथ इस पेट का इस्तेमाल करने पर अच्छे किल्स कर सकते हैं। क्योंकि ये कैरेक्टर को मैदान पर काफी फास्ट उतारता है।
#4 - Moony

Moony के अंदर पैरानॉर्मल प्रोटेक्शन नाम की ताकत मौजूद है। कुछ समय पहले ही इस पेट को Free Fire के अदंर जोड़ा है। DJ Alok के साथ इस पेट का इस्तेमाल करने पर डैमेज होने से बचाता है। Moony को स्टोर सेक्शन से खरीद सकते हैं।
#5 - Poring

Poring में स्टीच एंड पैच नाम की ताकत मौजूद है। अगर इस पेट को DJ Alok के साथ इस्तेमाल किया जाता है तो आर्मर और हेलमेट की ताकत को बढ़ाता है।
नोट: इस आर्टिकल में ताकत के आधार पर पेट्स चयन DJ Alok के साथ किया है, लेकिन खिलाड़ी स्टोर सेक्शन में अपनी पसंद से चयन कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- TSG Ritik की Free Fire ID, स्टैट्स, हेडशॉट, K/D रेश्यो और अन्य जानकारी