Free Fire Max में अपडेट के पश्चात Chrono और DJ Alok के साथ पेयर करने के लिए 5 शानदार पेट्स

शानदार पेट्स (Image Credit : Garena)
शानदार पेट्स (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में पेट्स गेम का सबसे फायदेमंद आइटम है। इस सभी में अनोखी ताकत होती है। गेमर्स पेट्स को कैरेक्टर्स के साथ पेयर करने बैटल रॉयल गेम के अंदर उपयोग करना पसंद करता है।

Ad

Chrono और DJ Alok गेम के अंदर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले कैरेक्टर्स है। ये दोनों पात्र गेम के सबसे ताकतवर और शक्तिशाली है। Chorno में टाइम टर्नर और Alok में ड्रॉप द बीट नाम की फायदेमंद ताकत है। ये दोनों पात्र सेलिब्रिटी पर आधारित है।

हालांकि, गेम के अंदर ढेर सारे पेट्स होने की वजह से प्लेयर्स सही पेट का चयन करने में परेशानी का सामना करते हैं। इस वजह से हम आपको यहां पर 5 शानदार पेट्स के बारे में जानकारी बताने वाले हैं।

नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है। अगर प्लेयर्स काफी समय से गेम को खेल रहे हैं तो वह अपनी पसंद के मुताबिक भी पेट का चयन कर सकते हैं।


Free Fire Max में अपडेट के पश्चात Chrono और DJ Alok के साथ पेयर करने के लिए 5 शानदार पेट्स

5) Finn

youtube-cover
Ad
  • ताकत : डैश स्प्लैश
  • विवरण : तैरने के लिए मुझे चुनौती देने की हिम्मत है?

बैटल रॉयल मोड में आक्रामक गेम खेलने के लिए Finn सबसे बढ़िया विकल्प है। ये पेट 20 मीटर के दायरे में किसी दुश्मन को एलिमिनेट किया जाता है तो मूवमेंट स्पीड को 4% बड़ा देता है। इस पेट का कुल डाउन समय 120 सेकंड का है। मैक्स लेवल पर इस पेट का कुल डाउन कम होकर 90 हो जाएगा।


4) Drek

youtube-cover
Ad
  • ताकत : ड्रैगन ग्लेर
  • विवरण : इसे उसके भूतकाल के बारे में कुछ पता नहीं है, और ये यहां पर क्यों है। शायद वह किसी के बुलावे पर आया है।

Free Fire Max में Dreki दुश्मन की लोकेशन का खुलासा करता है। लेवल वन पर 10 मिटर के दायरे में अगर कोई पेट मेडिकिट का यूज करता है तो यह 3 सेकंड के लिए लोकेशन को मार्क करता है। मैक्स लेवल पर 30 मिटर के दायरे में लोकेशन को मार्क करता है।


3) Falco

youtube-cover
Ad
  • ताकत : स्काईलाइन स्प्री
  • विवरण : ये पेट उसके पंखों की सहायता से आकाश में उड़ सकता है जो की काफी अनोखा है।

Free Fire Max में बैटल रॉयल मोड के लिए Falco की ताकत काफी मददगार है। क्योंकि, ये पेट काफी रफ्तार से मैदान पर लैंड कराता है। हालांकि, ये ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है जो पैराशूट को लैंड करते समय फायदेमंद साबित होता है। मैक्स लेवल पर ग्लाइडिंग स्पीड 45% से 50% तक बढ़ जाती है।


2) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad
  • ताकत : स्मूथ ग्लू
  • विवरण : ये पेट काफी अनोखा दिखाई देता है। इस वजह से गेम के अंदर इस पेट को लाया गया है।

Free Fire Max में Waggor खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। ये पेट लेवल वन पर 120 सेकंड में प्रदान करता है। मैक्स लेवल पर ग्लू वॉल प्रदान करने का समय 100 सेकंड हो जाता है।


1) Rockie

youtube-cover
Ad
  • ताकत : स्टे चील
  • विवरण : इस पेट के हेयर ग्रीन है, ये इस वजह से काफी अनोखा दिखाई देता है।

Free Fire Max में Rockie पेट को किसी भी पात्र के साथ पेयर करके यूज कर सकते हैं। इस पेट की ताकत कैरेक्टर के कुल डाउन समय को कम करने का कार्य करती है। लेवल बन पर 6% तक और मैक्स लेवल पर 15% तक कम करती है।

नोट : फ्री फायर को भारतीय सरकार ने आधिकारिक रूप से बैन कर दिया गया है। इस वजह से प्लेयर्स मैक्स वर्जन को खेलना पसंद करते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications