Free Fire Max में ग्लू वॉल यूटिलिटी सबसे फायदेमंद आइटम है। ये मैदान पर दुश्मनों से खुद की सुरक्षा करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। शुरुआत में नए प्लेयर्स को इन यूटिलिटी के बारे में जानकारी नहीं होती है और वह मैदान पर गेम खेलते समय ग्लू वॉल को नजरअंदाज करते हैं।
दरअसल, ग्लू वॉल मैदान पर सभी स्थान पर पाई जाती है। शुरुआत में ग्लू वॉल का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में ग्लू वॉल का उपयोग करने के लिए 5 बेहतरीन टिप्स नजर डालने वाले हैं।
नोट : यहां पर ग्लू वॉल का उपयोग करने के लिए राइटर के आधार पर जानकारी दी गई है।
Free Fire Max में ग्लू वॉल का उपयोग करने के लिए 5 बेहतरीन टिप्स
#5 - दुश्मन को ब्लॉक कर सकते हैं
गेम खेलते समय प्लेयर्स अच्छे किल्स करने के लिए दुश्मनों को खोजते रहते हैं। अधिकांश दुश्मन बुल्डिंग के अंदर पाए जाते हैं। ऐसे में खुद का बचाव करने के लिए दुश्मन को ग्लू वॉल का उपयोग करके ब्लॉक कर सकते हैं।
#4 - कैरेक्टर और पेट का कॉम्बो

गेम के अंदर कैरेक्टर और पेट्स काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि, इन दोनों में अनोखी ताकत होती है जो मैदान पर फाइट के दौरान काफी फायदेमंद होते हैं। कुछ कैरेक्टर और पेट ग्लू वॉल की ताकत पर आधारित है। जैसे Beaston रेंज, Robo शील्ड और Skyler ग्लू वॉल डैमेज आदि। प्लेयर्स खास कॉम्बो का उपयोग करें।
#3 - हेल्पिंग टीम / रिवाइवल
प्लेयर्स मैदान पर स्क्वाड के साथ गेम खेलते हैं तो ग्लू वॉल यूटिलिटी सही मायने में बढ़िया साबित होती है। अगर दुश्मन लॉन्ग रेंज से प्लेयर को डैमेज देकर नॉक करता है तो ग्लू वॉल का यूज करके कवर बनाकर रिवाइव कर सकते हैं। इसके आलावा पांडा हेल्थ बढ़ाने का कार्य करता है।
#2 - रोटेटिंग
फ्री फायर मैक्स में जोन का काफी महत्व है। कभी-कभी दुश्मन जोन के सामने कैंप करते हैं। ऐसे में प्लेयर्स रोटेटिंग का यूज करके आसानी से जोन में पहुंच सकते हैं।
#1 - 360° trick

फ्री फायर मैक्स में ग्लू वॉल को सही स्थान पर लगाना भी प्रोफेशनल खिलाड़ियों की निशानी होती है। प्लेयर्स अगर मैदान पर 360° पर वॉल लगाना सिख जाते हैं तो नार्मल प्लेयर्स के सामने आसानी से विजेता बन सकते हैं।