Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे आप ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स का काफी महत्व है। यह कवर बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। कई लोगों को ग्लू वॉल्स का सही तरह से उपयोग करना नहीं आता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ट्रिक्स के बारे में बात करेंगे, जो प्लेयर्स इस्तेमाल करके ग्लू वॉल्स का पूरी तरह से फायदा उठा पाएंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 ट्रिक्स जिनसे आप ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे

5) गाड़ियों को रोकने के लिए

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल्स का इस्तेमाल करके आप गाड़ियों को रोक सकते हैं। कई लोग आखिरी ज़ोन में गाड़ी चलाकर विरोधियों को कुचलने की कोशिश करते हैं आप गाड़ियों को ग्लू वॉल से ब्लॉक कर सकते हैं और कवर लेकर विरोधियों को भी ढेर कर सकते हैं।


4) बिल्डिंग के रास्ते बंद करें

youtube-cover
Ad

कई बार Free Fire MAX में घरों में फाइट होती है। ऐसे में विरोधियों को ब्लॉक करने के लिए ग्लू वॉल एक तगड़ा विकल्प रहेगा। आप विरोधियों का ग्लू वॉल से ब्लॉक कर सकते हैं। अकेले बचने पर यह तरीका फायदेमंद रह सकता है।


3) बिल्डिंग पर चढ़ने के लिए

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल का इस्तेमाल बिल्डिंग पर चढ़ने के लिए भी किया जा सकता है। यह काफी अच्छी ट्रिक है लेकिन इसके लिए अभ्यास की जरूरत होगी। आप एक ग्लो वॉल बनाकर उसपर चढ़ सकते हैं और फिर सहारा लेकर बिल्डिंग पर भी चढ़ सकते है।


2) रश करने से रोकें

youtube-cover
Ad

कई बार विरोधी रश अटैक करते हैं। उनके अटैक को ब्लॉक करने के लिए ग्लू वॉल अच्छा विकल्प रहता है। आप एक से दूसरी जगह जाने के बीच ग्लू वॉल लगाकर फायदा उठा सकते हैं।


1) कवर बनाकर हेल्थ बढ़ाएं

youtube-cover
Ad

कई बार खुले एरिया में हेल्थ कम हो जाती है या फिर कोई साथी नॉक हो जाता है। ऐसे में आप ग्लू वॉल का इस्तेमाल करके कवर बना सकते हैं। हेल्थ बढ़ाने के साथ आप रिवाइव भी दे सकते हैं।

(नोट: ग्लू वॉल्स को लेकर इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications